सुषमा स्वराज ने दी अमेज़न को चेतावनी, माफी मांगे या फिर वीज़ा होगा रद्द

सुषमा स्वराज ने दी अमेज़न को चेतावनी, माफी मांगे या फिर वीज़ा होगा रद्द
विज्ञापन
अमेज़न कनाडा ऐसे डोरमैट बेच रही है जिसपर तिरंगा बना है और उसपर कड़ा रूख अपनाते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उससे उत्पाद तुरंत वापस लेने तथा बिना शर्त माफी मांगने की आज मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर अमेज़न के किसी भी अधिकारी को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा और पहले से जारी वीजा भी वापस ले लिया जाएगा।

मंत्री ने कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग से कहा कि वह भी इस मुद्दे को अमेज़न के साथ उठाए।

इस संबंध में ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद सुषमा ने कई ट्वीट कर कहा, ‘‘कनाडा में भारतीय उच्चायोग : यह स्वीकार्य नहीं है। कृपया इसे अमेज़न के साथ सर्वोच्च स्तर पर उठाएं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘अमेज़न को बिनाशर्त माफी मांगनी चाहिए। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को वह तुरंत वापस लें।’’ उन्होने ट्वीट किया, ‘‘यदि ऐसा नहीं होता है तो हम अमेज़न के किसी अधिकारी को भारत का वीजा नहीं देंगे। हम पहले जारी वीजा भी वापस ले लेंगे।’’

उत्पाद की तस्वीर पोस्ट करने के साथ अतुल भोबे ने ट्वीट किया, ‘‘सुषमा स्वराज महोदया। अमेज़न कनाडा को चेतावनी दी जानी चाहिए कि वह तिरंगे जैसे डोरमैट ना बेचे। कृपया कार्रवाई करें।’’

सुषमा स्वराज के ट्वीट करने के करीब 4 घंटे बाद 'आपत्तिजनक' प्रोडक्ट अमेज़न के कैटालॉग से हटा लिए गए और प्रोडक्ट पेज पर 'पेज नॉट फाउंड' दिखा रहा था। और सर्च रिज़ल्ट में भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में अमेज़न प्रवक्ता ने बताया, ''अब साइट पर यह सामान बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।''

इससे पहले, एक ट्विटर यूज़र ने उस समय सुषमा स्वराज का ध्यान इस ओर दिलाया कि अमेज़न की कनाडा की वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे वाला डोरमैट बेचा जा रहा है। अमेज़न कनाडा पर गैज़ेट्स 360 ने इन ट्वीट के तुरंत बाद सर्च किया तो यह दावा सही निकला (देखें स्क्रीनशॉट)। हालांकि, बाद में इस प्रोडक्ट को अमेज़न के कैटेलॉग से हटा लिया गया।

गौर करने वाली बात है कि अमेज़न एक ऐसा बाज़ार है जहां कंपनी सभी तरह के सामान को बेचने के लिए सीधे तौर पर शामिल नहीं होती। और ऐसा लगता है कि विवाद में आये ये प्रोडक्ट थर्ड पार्टी सेलर द्वारा लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, sushma swaraj
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  3. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
  4. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  5. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  6. बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स फिर लीक! कैमरा होगा खास
  8. Realme Buds Air8 Pro, Watch S5 भारत में 22 मई को हो रहे लॉन्च, लंबी चलेगी बैटरी, एडवांस मिलेंगे फीचर्स
  9. Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
  10. Huawei MatePad Pro Max 50MP कैमरा, 10400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »