Huawei MatePad Pro Max 50MP कैमरा, 10400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने ग्लोबल बाजार में नया टैबलेट Huawei MatePad Pro Max लॉन्च कर दिया है।

Huawei MatePad Pro Max 50MP कैमरा, 10400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei MatePad Pro Max में 13.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad Pro Max में 13.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei MatePad Pro Max में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Huawei MatePad Pro Max में 10,400mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Huawei ने ग्लोबल बाजार में नया टैबलेट Huawei MatePad Pro Max लॉन्च कर दिया है। इस नए फ्लैगशिप टैबलेट में 13.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED पेपरमैट डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट 10,400mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें PC-स्टाइल WPS ऑफिस टूल्स और ग्लिड कीबोर्ड मिलता है। इस टैबलेट में 9,760mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Huawei MatePad Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei MatePad Pro Max Price

Huawei MatePad Pro Max के 12GB+256GB PaperMatte Edition की कीमत 1,399 यूरो (लगभग 1,57,100 रुपये) है। इसके साथ स्पेस ग्रे कलर का फोलियो कवर भी मिलता है। Huawei Glide Keyboard वाले 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,499 यूरो (लगभग 1,68,300 रुपये)और 12GB+512GB स्टोरेज और ब्लू कलर Huawei ग्लिड कीबोर्ड मॉडल की कीमत 1,649 यूरो (लगभग 1,85,100 रुपये) है।

Huawei MatePad Pro Max Specifications

Huawei MatePad Pro Max में 13.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 3000 x 2000 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और 1,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Huawei के इस टैबलेट में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट HarmonyOS 4.3 पर चलता है। Huawei का PaperMatte फिनिश दिया गया है, जो रिफ्लेक्शन और ग्लेयर को कम करता है।  हुवावे के इस टैबलेट में हुवावे साउंड से लैस 6 स्पीकर और 4 माइक्रोफोन दिए हैं। MatePad Pro Max में 10,400mAh की बैटरी (अधिकतर ग्लोबल मार्केट) दी गई है और ईयू वर्जन में 9,760mAh की बैटरी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग और 40W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो MatePad Pro Max की लंबाई 289.34 मिमी, चौड़ाई 196.34 मिमी, मोटाई 4.7 मिमी और 499 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो MatePad Pro Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप-सी 3.1, ओटीजी, नियरलिंक, जीपीएस, ग्लोनैस, बेईडू, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस शामिल हैं। टैबलेट पीसी-लेवलय डब्ल्यूपीएस ऑफिस का सपोर्ट करता है, जिसमें डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट को एडिट करने के लिए डेस्कटॉप-स्टाइल इंटरफेस है। इसमें लाइव-मल्टीटास्क भी शामिल है, जो यूजर्स को एक साथ 3 ऐप विंडो तक चलाने की सुविधा प्रदान करता है। हुवावे नोट्स में AI बेस्ड टूल हैं, जिनके जरिए फाइल इंपोर्ट की जा सकती हैं, राइटिंग ठीक की जा सकती है और हैंडरिटन कंटेंट को ठीक किया जा सकता है। यह टैबलेट हुवावे एम-पेंसिल प्रो स्टाइलस और हुवावे ग्लाइड कीबोर्ड एक्सेसरी के साथ कंपेटिबल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »