• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत

100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत

USB-C के माध्यम से यह 100W तक आउटपुट देता है।

100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: notebookcheck

Lenovo की ओर से नया पावरबैंक Lenovo Legion P5 मार्केट में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • USB-C के माध्यम से यह 100W तक आउटपुट देता है।
  • इसमें लो-करंट चार्जिंग मोड है जो छोटे डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है।
  • साथ में बिल्ट-इन 24 सेंटीमीटर लम्बी केबल आती है।
विज्ञापन

Lenovo की ओर से नया पावरबैंक Lenovo Legion P5 मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह पावरबैंक 10 हजार mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 100W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल, एक यूएसबी-सी पोर्ट, और स्टैंडर्ड यूएसबी-ए पोर्ट दिया गया है। USB-C के माध्यम से यह 100W तक आउटपुट देता है। इसमें लो-करंट चार्जिंग मोड दिया गया है जो छोटे डिवाइसेज जैसे स्मार्टवॉच, ईयरबड्स आदि की चार्जिंग के लिए उपयुक्त है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Lenovo Legion P5 Price

Lenovo Legion P5 की कीमत 169 युआन (लगभग रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदा जा सकता है। अभी यह पावरबैंक कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी सेल 19 मई से शुरू होगी। 

Lenovo Legion P5 Specifications

Lenovo Legion P5 में कंपनी ने 10 हजार एमएएच बैटरी क्षमता दी है। यह 100W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ में 24 सेंटीमीटर लम्बी केबल आती है जो पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है। यह सिलिकॉन केबल है जो मुड़ने-तुड़ने पर आसानी से खराब नहीं होती है। पावरबैंक में डिजिटल डिस्प्ले लगा है जो फ्रंट साइड में दिया गया है। यह डिस्प्ले रियल टाइम में चार्जिंग वाट, शेष बैटरी, इनपुट और आउटपुट के इंडिकेटर दिखाता है। 

पावरबैंक के अंदर चार ऑटोमोटिव ग्रेड के बैटरी सिलेंडर लगे हैं। ये 36.72Wh की पावर देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल, एक यूएसबी-सी पोर्ट, और स्टैंडर्ड यूएसबी-ए पोर्ट दिया गया है। USB-C के माध्यम से यह 100W तक आउटपुट देता है, जबकि USB-A के माध्यम से 30W की आउटपुट देता है। यह एक बार में कई डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। यह बाइपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी स्वयं चार्ज होते हुए भी यह आपको फोन को चार्ज कर सकता है। 

इसमें PD 3.0, PPS, QC, और Motorola के 68W Turbo Power जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें लो-करंट चार्जिंग मोड दिया गया है जो छोटे डिवाइसेज जैसे स्मार्टवॉच, ईयरबड्स आदि की चार्जिंग के लिए उपयुक्त है। तीन सेकंड्स तक पावर बटन को दबाए रखने से यह मोड एक्टिव हो जाता है। डिवाइस के डाइमेंशन 141 x 63.6 x 24mm हैं और वजन 296 ग्राम है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »