iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स फिर लीक! कैमरा होगा खास

iPhone 17 Pro से मिलता हुआ कैमरा सेटअप नई सीरीज में बताया जा रहा है।

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स फिर लीक! कैमरा होगा खास

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का डिजाइन एक बार फिर से लीक हो गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया जा रहा है।
  • सीरीज में कंपनी 2nm प्रोसेसिंग पर बना A20 Pro चिप इस्तेमाल कर सकती है।
  • कंपनी लाइट ब्लू, डार्क ग्रे, और सिल्वर शेड्स भी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का डिजाइन एक बार फिर से लीक हो गया है। एपल की अपकमिंग सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीने का समय बाकी है लेकिन लीक्स का सिलसिला नहीं रुक रहा है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया जा रहा है। वहीं, प्रोसेसर को लेकर अबकी बार बड़े चर्चे हैं। कहा जा रहा है कि एपल आइफोन 18 सीरीज में कंपनी 2nm प्रोसेसिंग पर बना A20 Pro चिप इस्तेमाल करेगी। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का लॉन्च सितंबर में हो सकता है। लेकिन इनके डिजाइन काफी समय से अफवाहों में हैं। हाल ही में फोन के लिए डार्क चेरी कलर लीक हुआ था। यहां ट्रिपल कैमरा सेटअप भी नजर आया था। iPhone 17 Pro से मिलता हुआ कैमरा सेटअप नई सीरीज में बताया जा रहा है। डार्क चेरी के अलावा कंपनी लाइट ब्लू, डार्क ग्रे, और सिल्वर शेड्स भी लॉन्च कर सकती है। नए लीक में फोन के कैमरा कवर दिखाए गए हैं जो एक भारी मॉड्यूल के साथ आ सकते हैं। 

कैमरा मॉड्यूल का बड़ा और भारी होना बताता है कि कंपनी कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी लेंस लाने वाली है। iOS 27 में प्रो ग्रेड आईफोन कैमरा आने की बातें हो रही हैं। iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के लिए एक बड़ा डिजाइन बदलाव फ्रंट में भी आ सकता है। जिसमें कंपनी डाइनेमिक आइलैंड का साइज 25% तक कम कर सकती है। इस सीरीज में इस्तेमाल होने वाले नए एपल चिप की भी खूब चर्चा है। कंपनी फोन में A20 Pro चिप का इस्तेमाल करने जा रही है। यह 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। 

इसके अलावा नए iPhone 18 Pro, Pro Max में नई Siri के साथ Apple Intelligence फीचर्स आने वाले हैं। iPhone 18 Pro का रियर डिजाइन पुराने iPhone 17 Pro जैसा ही बताया जा रहा है। अपग्रेड्स केवल फोन के भीतर देखने को मिलेंगे। यहां कैमरा के साथ बड़ा अपग्रेड अपेक्षित है। कहा जा रहा है अपकमिंग आईफोन में बेहतर डेप्थ ऑफ फील्ड आने की संभावना है। बहुत संभावना है कि इस सीरीज के साथ कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल फोन iPhone Ultra को भी पेश करेगी। इसलिए कंपनी का आने वाला सितंबर इवेंट बहुत ही खास होने वाला है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »