Realme ने आज अपनी आगामी AIoT लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 को 22 मई, 2026 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
Photo Credit: Realme
Realme Watch S5 में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलेगा।
Realme ने आज अपनी आगामी AIoT लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 को 22 मई, 2026 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। ये दोनों डिवाइसेज को Realme 16T 5G के साथ पेश किया जाएगा। इन्हें रियलमी इकोसिस्टम में आसानी से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे डिवाइसेज के बीच आसान कनेक्टिविटी और स्मार्ट इंटरैक्शन संभव हो पाता है। Realme स्मार्टफोन, ऑडियो और वियरेबल डिवाइसेज में एक आसान कनेक्टेड अनुभव प्रदान करता है। आइए Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 भारतीय बाजार में 22 मई, 2026 को लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च के दिन स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।
Realme Buds Air8 Pro को 55dB तक अल्ट्रा डेप्थ नॉइज कैंसलेशन के साथ एक प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आसपास के वातावरण के अनुसार इंटेलिजेंट तरीके से कस्टमाइज होता है, जिससे यूजर्स ट्रैवल करते हुए काम करते समय या आराम करते हुए बिना किसी रुकावट के सुन सकते हैं। साथ ही इसमें प्रीमियम ड्यूल DAC ड्राइवर सिस्टम है, जो म्यूजिक, गेमिंग और एंटरटेनमेंट में बेहतर बास, बेहतर क्लैरिटी प्रदान करता है। इसके अलावा AI कॉल नॉइज कैंसलेशन वॉयस की क्लैरिटी को बढ़ाता है, जिससे शोरगुल वाले वातावरण में भी आसान बातचीत सुनिश्चित हो जाती है।
Realme Watch S5 को 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ एक्टिव और भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इससे यूजर्स कई एक्टिविटी को आसानी और सटीकता से ट्रैक कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें दी गई बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है। लंबी बैटरी लाइफ से सुनिश्चित होता है कि बार-बार चार्ज करने की जरूरत का झंझट नहीं रहता है। इसके साथ ही यह डेली फिटनेस और डेली रूटीन के लिए बेस्ट डिवाइस साथी बन जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास