गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को मिले करीब 1,356 करोड़ रुपये के शेयर

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को मिले करीब 1,356 करोड़ रुपये के शेयर
विज्ञापन
गूगल ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई को कंपनी ने 273,328 क्लास सी स्टॉक दिए हैं जिनकी कीमत 199 मिलियन डॉलर (करीब 1,356 करोड़ रुपये) है। इसका खुलासा गूगल की मालिक कंपनी अल्फाबेट इंक द्वारा दी गई जानकारी से हुआ।

नियामक को दी गई सूचना में कहा गया है कि 3 फरवरी को क्लास सी गूगल स्टॉक मिलने के साथ पिचई ने 786.28 डॉलर प्रति शेयर की दर से 375 क्लास ए शेयर और 768.84 डॉलर प्रति शेयर की दर 3,625 क्लास सी कैपिटल स्टॉक बेच डाले।

इस तरह से सुंदर पिचाई इस साल एक्सचेंज पर लिस्टेड किसी अमेरिकी कंपनी के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले एग्ज़ीक्यूटिव बन जाएंगे। नए क्लास सी शेयर 2019 तक कंपनी द्वारा पिचई को दिए जाएंगे। क्रेडिट सुसे के मुताबिक, नए शेयर मिल जाने के बाद पिचई की अल्फाबेट में हिस्सेदारी करीब 650 मिलियन डॉलर (करीब 4,430 रुपये) की हो जाएगी।

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह अब तक किसी गूगल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को दी गई सबसे बड़ी रकम है। अगस्त 2015 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के बाद से पिचई को पहली बार इस तरह की राशि दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »