Sony ने की 20 अरब इमेज सेंसर्स की बिक्री, स्मार्टफोन कैमरा ने बढ़ाई डिमांड

कंपनी की योजना व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाले डिवाइसेज, स्मार्ट ICT कैमरा, लेजर डिवाइसेज और डेटा सेंसर्स के लिए भी सेंसर्स की सप्लाई करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2024 22:02 IST
ख़ास बातें
  • इमेज सेंसर्स की डिमांड स्मार्टफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है
  • स्मार्टफोन्स में कैमरों की संख्या बढ़ने से इस बिक्री में तेजी आई है
  • Sony का तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 73 प्रतिशत बढ़ा है

स्मार्टफोन्स में कैमरों की संख्या बढ़ने से इस बिक्री में तेजी आई है

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony के इमेज सेंसर्स की बिक्री 20 अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। स्मार्टफोन कैमरा के लिए इमेज सेंसर बनाने वाली Sony Semiconductor Manufacturing ने बताया है कि 1980 के दशक में ट्रांजिस्टर्स बनाने के बाद से स्मार्टफोन कैमरा के कारण उसके इमेज सेंसर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी के प्रेसिडेंट, Yoshihiro Yamaguchi ने Nikkei Asia को बताया कि इमेज सेंसर्स की बड़ी संख्या में बिक्री में मोबाइल डिवाइसेज का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले पांच वर्षों में कंपनी के इमेज सेंसर्स की बिक्री दोगुनी होकर 10 अरब से 20 अरब यूनिट्स हो गई है। स्मार्टफोन्स में कैमरों की संख्या बढ़ने से इस बिक्री में तेजी आई है। कुछ वर्ष पहले डुअल कैमरा वाले स्मार्टफोन्स पेश किए गए। बहुत से स्मार्टफोन्स में चार कैमरा भी दिए जा रहे हैं। Yoshihiro ने बताया कि Sony Semiconductor Manufacturing के पास जापान में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी की योजना व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाले डिवाइसेज, स्मार्ट ICT कैमरा, लेजर डिवाइसेज और डेटा सेंसर्स के लिए भी सेंसर्स की सप्लाई करने की है। 

Sony का तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 73 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की म्यूजिक सेगमेंट की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। Sony को गेमिंग सेगमेंट से भी अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है। हालांकि, नॉर्थ अमेरिका में इसके इमेज सेंसर की डिमांड में कमी हुई है। कंपनी की PlayStation 5 की सेल्स 6.5 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि मार्च में समाप्त होने वाले वर्ष में उसका नेट रेवेन्यू 83 अरब डॉलर से अधिक का हो सकता है। इसके पिछले पूर्वानुमान से यह कुछ अधिक है। 

सितंबर तिमाही में सोनी की प्लेस्टेशन 5 की सेल्स लगभग 38 लाख यूनिट्स की रही है। एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट बनाने के साथ ही कंपनी अपने स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की बड़े डिवाइसेज मेकर्स को सप्लाई भी करती है। इनमें अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple और चीन की Xiaomi शामिल हैं। हाल ही सोनी ने PlayStation 5 Pro को लॉन्च किया था। इसमें अपग्रेडेड GPU, एडवांस्ड रे-ट्रेसिंग और बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी के साथ PS 5 की तुलना में दोगुनी स्टोरेज मिलती है। PS 5 Pro में PS 5 की तुलना में हार्डवेयर में कुछ अपग्रेड हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.