अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक इंस्टाग्राम नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, कंपनी खुद डिलीट करेगी अकाउंट

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों के लिए ऑस्ट्रेलिया से बुरी खबर आ रही है, क्योंकि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों अब उपयोग नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 14:39 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
  • सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से स्लीप पैटर्न खराब होता है।
  • सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से सामाजिक विकास पर प्रभाव पड़ता है।

बच्चों में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Vitaly Gariev

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों के लिए ऑस्ट्रेलिया से बुरी खबर आ रही है, क्योंकि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित किया जा रहा है। यानी कि अब इससे कम उम्र के बच्चे 10 दिसंबर, 2025 से लागू होने वाले नियम के साथ फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स,  रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे। यह पहली बार है जब नाबालिग यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका जा रहा है। आइए नाबालिग युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर लगने वाले प्रतिबंध के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में नए नियमों के तहत सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कानून का पालन करने के लिए सख्त आयु वेरिफिकेशन लागू करना जरूरी है, अगर इसका पालन नहीं किया जाएगा तो भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है जो कि अधिकतम 50 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि इस बदलाव को लागू करने की जिम्मेदारी माता-पिता या बच्चों की नहीं बल्कि कंपनियों की है। इसके जरिए ऑनलाइन सिक्योरिटी को बढ़ाते हुए परिवारों पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है।

Advertisement

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पॉलिसी को प्रभावशाली बताया है। साथ ही कहा है कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने का काम करेगी। इसके साथ ही साइबर अटैक और खराब कंटेंट के उपयोग से बढ़ने वाली चिंताओं को दूर करते हुए आस्ट्रेलिया के युवाओं के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार होगा प्रभावी तारीख नजदीक आने के साथ-साथ सोशल मीडिया कंपनियां अनुपालन उपायों को लागू करने की तैयारी कर रही हैं। इस पॉलिसी से ऑस्ट्रेलिया को नाबालिगों के बीच सोशल मीडिया के उपयोग के सामाजिक प्रभावों से निपटने में मदद मिलेगी। 

कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम मानसिक स्वास्थ्य, स्लीप पैटर्न और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से होने वाले जोखिमों को कम करता है। कई स्टडी में भी पता चला है कि सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवा यूजर्स में चिंता और आत्मसम्मान में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया उपयोग के लिए उम्र की सीमा तय करके सरकार बाल कल्याण को प्राथमिकता दे सकती हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बातचीत को भी बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, इसमें कुछ चुनौतियां भी रहेंगी जैसे कि यूजर्स VPN या गलत जानकारी के जरिए प्रतिबंधों के बावजूद सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Australia, Social Media Ban, Facebook, Instagram, X, TikTok, YouTube, Reddit

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.