जानें, कैसे छात्र को मिला 68 रुपये में आईफोन

जानें, कैसे छात्र को मिला 68 रुपये में आईफोन
विज्ञापन
यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र निखिल बंसल को सिर्फ 68 रुपये में आईफोन मिल गया है। जी हां, यह सच है निखिल भाग्यशाली हैं कि उन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील से 25 हजार रुपये की कीमत वाला आईफोन 5एस 99 प्रतिशत से भी ज्यादा डिस्काउंट पर सिर्फ 68 रुपये में मिला है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर पंजाब के संगरूर जिले की कंज्यूमर कोर्ट ने एक ग्राहक को आईफोन 5एस 16जीबी (गोल्ड) को 68 रुपये में ना बेचने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुलाई 2014 में ग्राहक ने स्नैपडील पर डिस्काउंट के साथ सिर्फ सिर्फ 68 रुपये में आईफोन खरीदने की डील देखी थी।

शिकायतकर्ता निखिल बंसल संगरूर के इंजीनियरिंग छात्र हैं। निखिल ने कई बार ईमेल करने के बावजूद कंपनी से कोई जवाब ना मिलने पर पंजाब के संगरूर में जिला उपभोक्ता अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

26 मार्च 2015 को अदालत ने स्नैपडील को शिकायतकर्ता को 68 रुपये में ही ऐप्पल आईफोन बेचने का आदेश दिया था। कोर्ट ने स्नैपडील से शिकायतकर्ता को 2000 रुपये भी देने को कहा था।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस आदेश के खिलाफ स्नैपडील की याचिका को 12 फरवरी को कंज्यूमर फोरम में खारिज कर दिया गया और कंपनी को प्रोडक्ट डिलीवर करने में असफल होने पर 10,000 रुपये देने का आदेश दिया गया। इस तरह निखिल बसंल को 25,000 रुपये की कीमत वाला आईफोन 68 रुपये में मिल गया।

पहले भी स्नैपडील द्वारा प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए प्रोडक्ट्स पर फेक डिस्काउंट दिखाने के मामले सामने आ चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »