स्नैपडील मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में यह होगा खास

स्नैपडील मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में यह होगा खास
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील ने घोषणा की है कि सोमवार (12 अक्टूबर) को स्पेशल मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का आयोजन किया जाएगा। इस सेल में कंज्यूमर पर्सनल डिवाइस, होम एप्लियांसेज़ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीद पाएंगे।

इस ई-कॉमर्स कंपनी ने बताया कि स्नैपडील मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में कई नामी ब्रांड के प्रोडक्ट पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा 4जी स्मार्टफोन पर हर घंटे स्पेशल ऑफर दिए जाएंगे। पूरे दिन सेल में उपलब्ध होने वाले प्रोडक्ट 1,000-60,000 रुपये की कीमत के बीच के होंगे।

सेल में इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होम इंटरटेनमेंट सिस्टम और टीवी पर बड़े डिस्काउंट ऑफर दिए जाएंगे। इसमें फिलिप्स और माइक्रोमैक्स के एलईडी टीवी पर स्पेशल डील भी उपलब्ध होंगे।

स्नैपडील मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में रेफरिजरेटर, एयर कंडिशनर और वाटर हीटर पर भी छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने भरोसा दिलाया कि प्रोडक्ट की डिलिवरी देश के हर क्षेत्र में की जाएगी।

डीएसएलआर कैमरे के अलावा कैनन और निकोन के कैमरे पर भी छूट मिलेगी। तोशिबा ब्रांड के कंप्यूटर व एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव के अलावा स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिकने वाले माइक्रोमैक्स स्पार्क और यू यूनीक भी मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का हिस्सा होंगे।

स्नैपडील ने बताया है कि प्रोडक्ट की डिलिवरी टाइम में सुधार करने के लिए अब तक करीब 650 करोड़ रुपये निवेश किए जा चुके हैं और आने वाले 12 महीनों में करीब 1,300 करोड़ अतिरिक्त निवेश किए जाएंगे। कागजी तौर पर कहा जाए तो हम पिछले साल के स्नैपडील सेविंग्स डे की तुलना में स्नैपडील मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में बेहतर कस्टमर सर्विस की उम्मीद कर सकते हैं।

स्नैपडील ने इस त्योहारी सीजन की शुरुआत प्रिव्यू मंडे सेल से की थी। इस दौरान मात्र 24 घंटे में कंपनी के ऐप को 50 लाख बार डाउनलोड किया गया। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर आनंद चंद्रशेखरण ने बताया कि प्रिव्यू सेल में हर सेकेंड औसतन तीन स्मार्टफोन बिके थे। कंपनी को उम्मीद है कि मंडे इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में और भी ज्यादा खरीददारी देखने को मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »