• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दुनियाभर में सांपों के काटने से हर साल होती हैं 63 हजार मौत, 80% मामले केवल भारत से

दुनियाभर में सांपों के काटने से हर साल होती हैं 63 हजार मौत, 80% मामले केवल भारत से

स्टडी के रिजल्ट बताते हैं कि सांप के जहर से होने वाली अधिकांश मौतें दक्षिण एशिया में हुईं - अफगानिस्तान से लेकर श्रीलंका तक का क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश भी शामिल हैं।

दुनियाभर में सांपों के काटने से हर साल होती हैं 63 हजार मौत, 80% मामले केवल भारत से

उप-सहारा अफ्रीका का क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें नाइजीरिया में सबसे ज्यादा 1,460 मौतें हुईं।

ख़ास बातें
  • क्वींसलैंड में जेम्स कुक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने की है स्टडी
  • दुनियाभर में सांपों के काटने से होने वाली मौतों में से 80% भारत में
  • ऑस्ट्रेलिया में होती है सबसे कम मौत
विज्ञापन
दुनियाभर में सांपों के काटने से होने वाली मौत में सबसे आगे भारत है। एक स्टडी में बताया गया है कि 2019 में सांपों के काटने से 63,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिसमें से 80 प्रतिशत (51,000) मामले भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीडोट की उपलब्धता की कमी के कारण दर्ज किए गए। इसके बारे में एक स्टडी से पता चला है। वहीं, सबसे कम, दो मामले ऑस्ट्रेलिया में थे।

Dailymail के अनुसार, क्वींसलैंड में जेम्स कुक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि निष्कर्षों के आधार पर, उन्हें विश्वास नहीं है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का 2030 तक सांप के काटने से होने वाली मौतों की संख्या को आधा करने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इस स्टडी का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर रिचर्ड फ्रैंकलिन का कहना है कि 'अधिक तेजी से एंटीवेनम डिलीवरी को सुरक्षित करने के लिए हस्तक्षेपों को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने जैसी निवारक रणनीतियों के साथ जोड़ा जाना चाहिए।"

स्टडी के रिजल्ट बताते हैं कि सांप के जहर से होने वाली अधिकांश मौतें दक्षिण एशिया में हुईं - अफगानिस्तान से लेकर श्रीलंका तक का क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश भी शामिल हैं। भारत में विशेष रूप से, मृत्यु दर की गणना प्रत्येक 100,000 लोगों में चार मौतों के रूप में की गई थी, जो ग्लोबल औसत 0.8 से बहुत अधिक है।

उप-सहारा अफ्रीका का क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें नाइजीरिया में सबसे ज्यादा 1,460 मौतें हुईं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , snake, snakebite
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  3. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  7. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  9. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »