सोना-चांदी नहीं, 48 CPU को जूते में छिपाकर ले जा था यह शख्स

चीन में एक व्यक्ति को 48 CPU छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा है। कस्टम अफसरों ने घटनास्थल पर देखा कि उसके जूते असामान्य रूप से बड़े लग रहे थे।

सोना-चांदी नहीं, 48 CPU को जूते में छिपाकर ले जा था यह शख्स

Photo Credit: Mydrivers

घटना चीन की है

ख़ास बातें
  • चीन में एक व्यक्ति को 48 CPU छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा है
  • कस्टम अफसरों ने देखा कि इस शख्स के जूते असामान्य रूप से बड़े लग रहे थे
  • सभी सीपीयू को जूते के अंदर पेपर टेप से चिपकाया हुआ था
विज्ञापन
दुनिया भर के एयरपोर्ट पर आए दिन तस्कर पकड़े जाते हैं, जो किसी न किसी देश से दूसरे देश में गैर-कानूनी चीजों को छिपाकर ले जाते हैं। इनमें ज्यादातर ड्रग्स, सोना, या किसी विलुप्त हो रहे जानवर की खाल जैसी चीजे शामिल होती हैं, लेकिन तस्करी की एक लेटेस्ट घटना आपको चौंका देगी। हाल ही में चीन में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपने जूतों में 48 CPU छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया है।

Mydrivers की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में एक व्यक्ति को 48 CPU छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में कंप्यूटर के पार्ट्स की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, खासकर कोविड महामारी के बाद से पार्ट्स की कीमतें बहुत अधिक हो गई है, जिससे अनबॉक्स्ड CPU मार्केट ने जोर पकड़ा है। अनबॉक्स्ड प्रोडक्ट बॉक्स पैक की तुलना में अधिक किफायती होते हैं। 

इस मामले पर अधिकारियों द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शख्स एयरपोर्ट पर यात्री निरीक्षण स्थल में दाखिल हुआ। कस्टम अफसरों ने घटनास्थल पर देखा कि उसके जूते असामान्य रूप से बड़े लग रहे थे। करीब से जांच करने पर अफसरों पाया कि इस व्यक्ति ने सभी सीपीयू को जूते के अंदर पेपर टेप से चिपकाया हुआ था, जो कुल 48 यूनिट्स थे।

इससे अलग बता दें कि इस साल जनवरी में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए हाई-स्पीड 5G टेलीकॉम नेटवर्क का ड्रग्स की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग जैसे अपराधों में गलत इस्तेमाल होने की आशंका है। यह इस तरह के अपराधों में बिचोलियों और एजेंट्स के लिए मददगार हो सकता है।

इन पेपर्स में कहा गया है कि 5G नेटवर्क आसानी से एक्सेस किए जा सकने वाले और ओपन इंटरनेट प्रोटोकॉल्स पर बना है और इसमें पिछले टेलीकॉम नेटवर्क्स की सभी कमियां हैं जिससे यह सायबर अटैक का शिकार हो सकता है और यह पूरे सिस्टम की सिक्योरिटी के लिए रिस्क होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CPU, smuggle, Smuggling
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »