80 km तक रेंज वाले 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक ला रही है Shell, जानें कीमत

RS-5S ई-स्कूटर की मैक्सिमम रेंज 30-32 km है और टॉप स्पीड 25-32 kmph है। वहीं, SR-6S की टॉप स्पीड SR-5S के समान है, लेकिन इसकी रेंज 32-40 km है।

80 km तक रेंज वाले 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक ला रही है Shell, जानें कीमत

Shell ने पिछले साल Lotus International नाम की एक कंपनी के साथ साझेदारी की थी

ख़ास बातें
  • Shell ने Lotus International के साथ साझेदारी के तहत Shell Ride बनाया
  • इस ब्रांड के तहत कई ई-स्कूटर और ई-बाइक होंगे लॉन्च
  • ई-स्कूटर की मैक्सिमम रेंज 40 km, जबकि ई-बाइक की मैक्सिमम रेंज 80 Km होगी
विज्ञापन
Shell वह ब्रांड है, जिसे लोग पेट्रोल, डीजल और विभिन्न प्रकार के मोटर ऑयल के लिए जानते हैं। अब, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी तेजी से ग्रीन मोबिलिटी की ओर कदम बढ़ा रही है। कंपनी ने पिछले साल Lotus International नाम की एक कंपनी के साथ साझेदारी के तहत Shell Ride नाम का ब्रांड स्थापित किया था, जिसने अब कथित तौर पर कई इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा की है।

The Verge के अनुसार, Shell Ride ने SR-5S के साथ-साथ SR-4S और SR-6S इलेक्ट्रिक स्कूटर को घोषित किया है। रिपोर्ट बताती है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को Shell न ही बना रही है और न ही बेच रही है, बल्कि कंपनी ने अपना नाम इस्तेमाल करने का लाइसेंस Lotus International को दिया है और यदि आप सोच रहे हैं कि यह लोकप्रिय कार निर्माता Lotus है, तो आप गलत हैं। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि लोटस इंटरनेशनल भी इन ई-स्कूटर्स को नहीं बनाती है, लेकिन इनके डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केटिंग को संभालती है। 

ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल केवल SR-5S इलेक्ट्रिक स्कूटर ही सेल के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 529.99 डॉलर (करीब 42,000 रुपये) है। इसके अलावा, SR-4S की कीमत 499.99 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) और SR-6S की कीमत 799.99 डॉलर (करीब 64,000 रुपये) है। ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल सेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वेबसाइट से यह भी पता चलता है कि Shell Ride जल्द SR-3B, SR-4B और SR-5B नाम से तीन इलेक्ट्रिक बाइक भी लाने की तैयारी में है। इनमें से SR-3B की कीमत 1,199.99 डॉलर (करीब 96,000 रुपये)  और अन्य दो की कीमत एक समान 1,899.99 डॉलर (करीब 1.51 लाख रुपये) बताई गई है।

इनमें से सेल लिए उपलब्ध मॉडल SR-5S की बात करें, तो इस ई-स्कूटर की मैक्सिमम रेंज 30-32 km है और टॉप स्पीड 25-32 kmph है। वहीं, SR-6S की टॉप स्पीड SR-5S के समान है, लेकिन इसकी रेंज 32-40 km है। आखिर में SR-4S आता है, जो लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 16-20 kmph और मैक्सिमम रेंज 11-13 km है।

वहीं, SR-3B और SR-4B इलेक्ट्रिक बाइक की मैक्सिमम रेंज 48-80 km होगी, जबकि SR-5B की फुल चार्ज रेंज करीब 40 km बताई गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »