SERES AITO पहला Huawei HarmonyOS कॉकपिट पावर्ड EV लॉन्च करेगी

इस EV में HarmonyOS स्मार्ट कॉकपिट होगा जिससे चीन में यूजर्स को एक हाई-एंड स्मार्ट कार एक्सपीरिएंस मिलेगा

SERES AITO पहला Huawei HarmonyOS कॉकपिट पावर्ड EV लॉन्च करेगी

इस सिस्टम के साथ यह अभी तक की पहली कार होगी

ख़ास बातें
  • Huawei को भी इससे ग्रोथ का एक नया जरिया मिलने की संभावना है
  • इस व्हीकल की स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है
  • AITO SUV में 4D इमेजिंग राडार, 5G कनेक्टिविटी जैसी टेक्नोलॉजीज भी होंगी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर SERES ने अपना नया हाई-एंड एनर्जी व्हीकल ब्रांड AITO लॉन्च करने के साथ ही इलेक्ट्रिक ड्राइव एक्सटेंडेड रेंज प्लेटफॉर्म DE-i लॉन्च करने की घोषणा की है। तेजी  से बढ़ते EV मार्केट में इस ब्रांड का मुकाला चीन में पहले से लोकप्रिय Tesla जैसे ब्रांड्स से होगा। इस ब्रांड को Huawei की टेक्नोलॉजी से मजबूती मिलेगी। नई कार की एक बड़ी विशेषता इसमें Huawei का प्रॉपराइटरी ऑपरेटिंग सिस्टम, HarmonyOS मौजूद होना है। इस सिस्टम के साथ यह अभी तक की पहली कार होगी।

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, इस EV में HarmonyOS स्मार्ट कॉकपिट होगा जिससे चीन में यूजर्स को एक हाई-एंड स्मार्ट कार एक्सपीरिएंस मिलेगा। हुआवे टेक्नोलॉजीज के CEO, Yu Chengdong ने कहा कि 30 वर्षों से अधिक के एक्सपीरिएंस से डिवेलप हुई कंपनी की कोर टेक्नोलॉजी से AITO के मीडियम साइज लग्जरी SUV को पावर मिलेगी। SERES AITO को चीन में इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV की 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड केवल 4 सेकेंड में पहुंच सकती है। नए DE-i प्लेटफॉर्म पर "एंड्यूरेंस" मोड में इसकी कुल रेंज 1,000 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। 

Huawei को भी इससे ग्रोथ का एक नया जरिया मिलने की संभावना है। Huawei के नेटवर्किंग इक्विपमेंट और स्मार्टफोन बिजनेस पर अमेरिका में प्रतिबंध लगाए गए हैं। Seres ने बताया कि AITO SUV में 4D इमेजिंग राडार और 5G कनेक्टिविटी जैसी Huawei की स्मार्ट टेक्नोलॉजीज भी होंगी। 

हालांकि, इस व्हीकल की स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। इसकी घोषणा जल्द की जा सकती है। इस व्हीकल को चीन के मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है और इस वजह से कुछ बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां चीन में अपने  EV लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के EV चीन में काफी लोकप्रिय हैं। Tesla के पास चीन में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी मौजूद है। कंपनी के लिए चीन बड़े मार्केट्स में से एक है। हालांकि, हाल के महीनों में चीन सरकार ने Tesla जैसी अमेरिकी कंपनियों पर सख्ती की है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ वर्षों से जारी तनाव है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SERES, EV, Huawei, China, Range, Tesla, Technology
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »