• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk ने Parag Agrawal की नियुक्ति पर कहा, अमेरिका को भारतीय टैलेंट से बहुत फायदा हुआ

Elon Musk ने Parag Agrawal की नियुक्ति पर कहा, अमेरिका को भारतीय टैलेंट से बहुत फायदा हुआ

अग्रवाल (37) एक बड़ी अमेरिकी टेक कंपनी की कमान संभालने वाले भारतीयों की कड़ी में शामिल हुए हैं

Elon Musk ने Parag Agrawal की नियुक्ति पर कहा, अमेरिका को भारतीय टैलेंट से बहुत फायदा हुआ

अग्रवाल ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री लेने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है

ख़ास बातें
  • Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कंपनी छोड़ने की घोषणा की है
  • मस्क ने कहा कि भारतीय टैलेंट अमेरिकी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण है
  • पराग अग्रवाल 10 वर्षों से Twitter के साथ हैं
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के CEO Elon Musk ने Twitter के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर Parag Agrawal की नियुक्ति पर ट्वीट में भारतीय टैलेंट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारतीय टैलेंट से काफी फायदा हुआ है। मस्क ने एक ट्वीट में जवाब में यह प्रतिक्रिया दी। इस ट्वीट में कहा गया था कि Microsoft, Google और IBM में टॉप पोजिशंस संभाल रहे भारतीय मूल के लोग कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अग्रवाल (37) एक बड़ी अमेरिकी टेक कंपनी की कमान संभालने वाले भारतीयों की कड़ी में शामिल हुए हैं। दुनिया की टॉप इंटरनेट कंपनियों में से एक Google की कोर कंपनी Alphabet के CEO सुंदर पिचाई और Microsoft के  CEO सत्या नडेला हैं।

Twitter के को-फाउंडर, Jack Dorsey ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह कंपनी छोड़ रहे हैं।  Dorsey ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सरकार के दौरान इस सोशल नेटवर्क कंपनी को मुश्किलों से निकाला था और एक एक्टिविस्ट इनवेस्टर की ओर से उन्हें हटाने की कोशिश को भी नाकाम किया था। 

अग्रवाल के सामने कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही फ्री स्पीच को लेकर चल रहे विवाद से भी निपटने की चुनौती होगी। वह 2011 में कंपनी से जुड़े थे और 2017 में इसके चीफ टेक्निकल ऑफिसर बने थे। स्टाफ को अपने मैसेज में Dorsey ने कहा कि पराग अग्रवाल कंपनी से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण फैसले में शामिल रहे हैं और उन्होंने कंपनी को मजबूत करने में मदद दी है। Dorsey का कहना था, "अग्रवाल पूरी लगने के साथ अगुवाई करते हैं और उनसे मैं प्रति दिन सीखता हूं। हमारे CEO के तौर पर उन पर मैं बहुत विश्वास रखता हूं।"

कंपनी के स्टाफ को अपने मैसेज में अग्रवाल ने कंपनी के बारे में अपनी जानकारी और एंप्लॉयीज के साथ अपने जुड़ाव की बात की है। उन्होंने कंपनी की ईमेल पर कहा, "मैं 10 वर्ष पहले इस कंपनी के साथ जुड़ा था। तब 1,000 से कम एंप्लॉयीज थे। मैं इस दौरान उतार और चढ़ाव, चुनौतियां और रुकावटें देखी हैं। मैं ट्विटर का मजबूत प्रभाव, हमारी निरंतर प्रगति और हमारे सामने मौजूद रोमांचक अवसरों को देख रहा हूं।" अग्रवाल ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री लेने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Elon Mask, Parag Agarwal, Tesla, Google
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »