SBI Buddy ई-वॉलेट के ज़रिये एटीएम से पैसा निकाल पाएंगे आप

सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है जिसमें बैंक के मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल कर एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। हालांकि, मोबाइल वॉलेट के जरिये एटीएम से प्रत्येक निकासी के लिए बैंक 25 रुपये का शुल्क लेगा।

SBI Buddy ई-वॉलेट के ज़रिये एटीएम से पैसा निकाल पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • बैंक के मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल कर एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा
  • एटीएम से प्रत्येक निकासी के लिए बैंक 25 रुपये का शुल्क लेगा
  • एयरटेल मनी, पेटीएम और मोबिक्विक जैसे ई-वॉलेट है एसबीआई बडी
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है जिसमें बैंक के मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल कर एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। हालांकि, मोबाइल वॉलेट के जरिये एटीएम से प्रत्येक निकासी के लिए बैंक 25 रुपये का शुल्क लेगा।

इस बीच, एसबीआई ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है कि उसने नियमित एटीएम लेनदेन पर सेवा शुल्क बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (राष्ट्रीय बैंकिंग) रजनीश कुमार ने न्यूज़ एजेंसी भाषा से कहा कि सामान्य बचत खातों से एटीएम के जरिये निकासी पर सेवा शुल्क में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

कुमार ने कहा, ‘‘यदि ग्राहक के पास हमारे मोबाइल वॉलेट एसबीआई बडी में पैसा है तो वह एटीएम से इसे निकाल सकता है। इसके अलावा ग्राहक अब मोबाइल वॉलेट से या मोबाइल वॉलेट में बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट (बीसी) के जरिये पैसा जमा कर सकता है या निकाल सकता है। इससे पहले ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। बीसी के जरिये मोबाइल वॉलेट में 1,000 रपये जमा कराने पर बैंक 0.25 प्रतिशत का सेवा शुल्क और सेवा कर लगाएगा। यह न्यूनतम 2 रुपये और अधिकतम 8 रुपये होगा। इसके अलावा एसबीआई बडी से बीसी के जरिये 2,000 रपये तक की निकासी पर लेनदेन के मूल्य का ढाई प्रतिशत सेवा शुल्क (न्यूनतम 6 रुपये) और सेवा कर लगाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Wallet, SBI, SBI Buddy
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »