15 हजार से ज्यादा नौकरियां देगी SAP Labs India, बैंगलोर में दूसरा कैंपस बनना शुरू!

SAP Labs India (एसएपी लैब्स इंडिया) ने अपने दूसरे कैंपस का निर्माण करना शुरू कर दिया है।

15 हजार से ज्यादा नौकरियां देगी SAP Labs India, बैंगलोर में दूसरा कैंपस बनना शुरू!

Photo Credit: SAP

SAP Labs की दुनियाभर में 20 लैब हैं जो कि 17 देशों में मौजूद हैं।

ख़ास बातें
  • SAP Labs India ने अपने दूसरे कैंपस का निर्माण करना शुरू कर दिया है।
  • इसके पूरा होने का बाद यहां 15 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।
  • यह नॉर्थ बैंगलोर के देवानाहाली में होगा।
विज्ञापन
SAP Labs India (एसएपी लैब्स इंडिया) ने अपने दूसरे कैंपस का निर्माण करना शुरू कर दिया है जो कि बेंगलुरू में बनाया जा रहा है। कंपनी के इस दूसरे कैंपस का निर्माण इसलिए सुर्खियों में आया है क्योंकि इसके पूरा होने का बाद यहां 15 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। एक ओर जहां आए दिन टेक कंपनियों की ओर से छंटनी की खबरें आ रही हैं, ऐसे में SAP Labs India की ओर से यह राहत देने वाली खबर है। 

SAP Labs की दुनियाभर में 20 लैब हैं जो कि 17 देशों में मौजूद हैं। अगर इसमें काम करने वाले लोगों की बात की जाए तो कंपनी के पास 43000 कर्मचारियों का वर्कफोर्स है। आने वाले समय में इसमें और अधिक इजाफा होने की बात कंपनी ने कही है। SAP Labs India ने बैंगलुरू में अपना दूसरा कैंपस बनाने की शुरुआत की है। इस शहर को चुनना कंपनी के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कंपनी का ग्लोबल लेवल का सबसे बड़ा रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब है। यह कंपनी के ग्लोबल R&D का 40 प्रतिशत बनाता है। 

एक समारोह आयोजन के माध्यम से कंपनी ने इसकी शुरुआत की जिसमें SAP Labs India के MD और SVP सिंधु गंगाधरन मौजूद थे। साथ में सीईओ मोहम्मद एंजी भी यहां मौजूद थे। इसके अलावा कंपनी के रीजनल हेड रोशन गौड़ा जैसे लोग भी शामिल रहे। एसएपी लैब्स इंडिया को नवंबर 1998 में शुरू किया गया था। जर्मनी के बाद यह कंपनी का सबसे बड़ा R&D सेंटर बनकर यहां उभरा है। अब कंपनी यहां दूसरा कैंपस बनाने जा रही है जो कि 41.07 एकड़ के एरिया में बनाकर तैयार किया जाएगा। इसमें 15 हजार से ज्यादा लोगों की जगह होगी। 

एसएपी लैब्स इंडिया की इस साल भारत में 25वीं वर्षगांठ मनाई गई है। कंपनी की ओर से सिंधु गंगाधरन ने कहा कि वह भारत में अपने निवेश को बढ़ाने जा रहे हैं। 41 एकड़ के नए कैंपस में 15 हजार नौकरियां पैदा होंगीं। यह नॉर्थ बैंगलोर के देवानाहाली में होगा। कैंपस को एनवायरमेंट फ्रेंडली बनाया जाएगा जिससे कि बैंगलोर के वातावरण पर इसका कम से कम प्रभाव पड़ेगा। यह नेट जीरो, वॉटर पॉजिटिव और कार्बन न्यूट्रल ऑपरेशन रन करेगा। साथ ही इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की सेहत और खुशहाली का भी खास ध्यान रखा जाएगा। कहा गया है कि फैसिलिटी का पहला चरण 2025 तक पूरा करके इसे शुरू कर दिया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »