• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • जर्मनी के एक स्कूल में थर्ड स्टैंडर्ड के बीमार स्टूडेंट की जगह पढ़ाई करने जाता है रोबोट!

जर्मनी के एक स्कूल में थर्ड स्टैंडर्ड के बीमार स्टूडेंट की जगह पढ़ाई करने जाता है रोबोट!

रोबोट अवतार का यह प्रोजेक्ट बर्लिन के Marzahn-Hellersdorf डिस्ट्रिक्ट में एक लोकल काउंसिल के माध्यम से प्राइवेट पेड बेसिस पर चलाया जा रहा है।

जर्मनी के एक स्कूल में थर्ड स्टैंडर्ड के बीमार स्टूडेंट की जगह पढ़ाई करने जाता है रोबोट!

क्लास के बाकी बच्चे भी रोबोट से बातें करते हैं।

ख़ास बातें
  • रोबोट क्लास के बाकी बच्चों से भी करता है बात।
  • लोकल काउंसिल प्राइवेट पेड बेसिस पर चला रही है प्रोजेक्ट।
  • स्टूडेंट को है फेफडों की गंभीर बीमारी।
विज्ञापन
जर्मनी में एक 7 साल का बच्चा बीमार पड़ा तो उसकी जगह रोबोट स्कूल जाने लगा। यह रोबोट क्लास में उस बच्चे की जगह बैठता है। Joshua Martinangeli नाम के इस स्टूडेंट की पढ़ाई में रुकावट न आए इसके लिए उसका रोबोट अवतार स्कूल की क्लास में जाता है। जब भी जोशुआ को कुछ कहना होता है तो यह रोबोट पलकें झपकाता है। 

बर्लिन में Pusteblume-Grundschule की हेडमिस्ट्रेस Ute Winterberg ने रॉयटर्स को एक इंटरव्यू में बताया, "क्लास के बच्चे उससे (रोबोट से) बात करते हैं, उसके साथ हंसते हैं और पढ़ाई के वक्त उससे चिट-चैट भी करते हैं।"

जोशुआ की मां Simone Martinangeli ने बताया कि उसका बेटा स्कूल में क्लासेज अटेंड नहीं कर सकता है क्योंकि फेफड़ों की गंभीर बीमारी के कारण उसकी गर्दन में एक ट्यूब पहनाई गई है। 

रोबोट अवतार का यह प्रोजेक्ट बर्लिन के Marzahn-Hellersdorf डिस्ट्रिक्ट में एक लोकल काउंसिल के माध्यम से प्राइवेट पेड बेसिस पर चलाया जा रहा है। काउंसिल का कहना है कि जिले में इसने स्कूलों के लिए इस तरह के 4 रोबोट अवतार उपलब्ध करवाए हैं। इसके पीछे की प्रेरणा थी- कोरोना महामारी। काउंसिल का मानना है कि महामारी के बाद यह एजुकेशन का भविष्य है। 

काउंसिल से जुड़े एक काउंसिलर ने कहा कि कई बार ऐसा होता है जब अलग-अलग कारणों से कोई बच्चा स्कूल नहीं जा पाता है। ऐसे में रोबोटिक अवतार उस बच्चे को स्कूल से जुड़ा होने में मदद करता है और उसे अहसास करवाता है कि वो भी स्कूल कम्यूनिटी का एक हिस्सा है। काउंसिल इस प्रोजेक्ट को राज्य स्तर पर राजनीतिक चर्चा के लिए भी आगे ला चुकी है। 

जोशुआ की क्लास के एक बच्चे Noah Kuessner ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह जोशुआ को स्कूल में दोबारा देखना चाहता है, कहा कि उसे यह पसंद है। उसने कहा कि चाहे जोशुआ का रोबोट अवतार हो या चाहे खुद जोशुआ हो, उसे यह पसंद है। 

जोशुआ के एक और क्लासमेट Beritan Aslanglu ने कहा कि यह ज्यादा अच्छा रहेगा अगर जोशुआ खुद भी स्कूल आ सके। 

मॉडर्न टेक्नोलॉजी एक तरफ जहां रोजमर्रा की जिन्दगी में नई नई सहूलियतें लेकर आ रही है वहीं, यह इन्सानों की सोशल लाइफ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्कूलों में रोबोट अवतार वास्तव में किसी गंभीर बीमारी या महामारी के समय पढ़ाई जारी रखने का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »