Samsung हुई सिक्‍योरिटी ब्रीच का शिकार, हैकर्स का दावा- 190GB डेटा चुराया

डेटा लीक की जानकारी हैकर्स के जरिए ही पहली बार शुक्रवार को दी गई।

Samsung हुई सिक्‍योरिटी ब्रीच का शिकार, हैकर्स का दावा- 190GB डेटा चुराया

माना जा रहा है कि क्वालकॉम से जुड़े कुछ गोपनीय सोर्स कोड भी लीक हो गए हैं।

ख़ास बातें
  • कंंपनी को इस महीने की शुरुआत में सिक्‍योरिटी ब्रीच का सामना करना पड़ा
  • हैकिंग के पीछे ‘लैप्सस$’ नाम के ग्रुप का हाथ था
  • हैकर ग्रुप ने लीक डेटा को टोरेंट के जरिए शेयर किया है
विज्ञापन
साइबर हमलावर दुनियाभर की कंपनियों और संस्‍थाओं के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। अब टेक दिग्‍गज ‘सैमसंग (Samsung) इलेक्ट्रॉनिक्स' को सिक्‍योरिटी ब्रीच का सामना करना पड़ा है। हैकर्स ने दावा किया है कि उन्होंने 190GB डेटा लीक किया है। इसमें सोर्स कोड और बायोमेट्रिक अनलॉकिंग एल्गोरिदम शामिल हैं। Apple Insider की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग को इस महीने की शुरुआत में सिक्‍योरिटी ब्रीच का सामना करना पड़ा। हैकिंग के पीछे ‘लैप्सस$' नाम के ग्रुप का हाथ था। 

ग्रुप ने दावा किया कि उसने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स से बड़ी मात्रा में डेटा जब्त किया है। अगर यह खबर सच है, तो इसका मतलब है कि सैमसंग की सिक्‍योरिटी में समस्‍या है। डेटा लीक की जानकारी ग्रुप के जरिए ही पहली बार शुक्रवार को दी गई। इसमें सैमसंग सॉफ्टवेयर में C/C++ डायरेक्टिव्‍स की पिक्‍चर शेयर की गई थी। ऐसा मालूम पड़ता है कि सैमसंग को इस सिक्‍योरिटी ब्रीच के बारे में पता ही नहीं चला।  

सिक्‍योरिटी ब्रीच को अंजाम देने वाले ग्रुप का कहना है कि जो डेटा उसने हासिल किया है, उसमें सैमसंग के गोपनीय सोर्स कोड भी हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कोड में सैमसंग के ट्रस्टजोन का एप्लेट सोर्स भी शामिल है, जो हार्डवेयर क्रिप्टोग्राफी और एक्सेस कंट्रोल जैसे संवेदनशील कामों को करता है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक अनलॉक ऑपरेशन एल्गोरिदम, हालिया डिवाइसेज के लिए बूटलोडर सोर्स, एक्टिवेशन सर्वर सोर्स कोड और सैमसंग अकाउंट्स को अथॉन्टिकेट और ऑथराइज करने के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले सोर्स कोड से संबंधित संवेदनशील डेटा में भी सेंध लगाई गई है। 

माना जा रहा है कि क्वालकॉम से जुड़े कुछ गोपनीय सोर्स कोड भी लीक हो गए हैं। हैकर ग्रुप ने लीक डेटा को टोरेंट के जरिए शेयर किया है। फ‍िलहाल यह पता नहीं है कि हैकर्स ने कितना डेटा हासिल किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या हैकर्स ने कंपनी से इस इन्‍फर्मेशन को वापस करने के लिए फ‍िरौती की डिमांड की थी। सैमसंग के अधिकारियों ने कहा है कि वो डेटा ब्रीच के मामले में स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कंपनी आने वाले दिनों में डेटा सिक्‍योरिटी को लेकर किस तरह के कदम उठाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »