Data Leaks

Data Leaks - ख़बरें

  • भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
    भारत के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़े कथित संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रैनसमवेयर ग्रुप World Leaks ने करीब 19 हजार फाइलें अपलोड की हैं, जिनमें कथित तौर पर ब्लूप्रिंट, सप्लायर डिटेल्स और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। हालांकि, इन दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच Reliance Group ने थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर Yotta के सर्वर पर अपने डेटा में Partial Breach की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जानकारी सरकार को दे दी गई है।
  • 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
    Apple और Tesla की सप्लायर Tata Electronics साइबर सिक्योरिटी घटना को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि कुछ हफ्ते पहले उसके कुछ सिस्टम्स प्रभावित हुए थे। वहीं World Leaks नाम के एक रैनसमवेयर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने कंपनी का 630GB से ज्यादा डेटा चुराकर डार्क वेब पर प्रकाशित कर दिया है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार, कथित लीक में Apple और Tesla से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हो सकते हैं। इस घटना के बाद Apple ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लीक हुए दस्तावेजों की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
  • पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
    Booking.com ने कन्फर्म किया है कि एक सिक्योरिटी ब्रीच में कुछ यूजर्स की पर्सनल और बुकिंग डिटेल्स तक अनऑथराइज्ड एक्सेस हो सकता है। इसमें नाम, ईमेल, फोन नंबर और बुकिंग से जुड़ी जानकारी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स को पहले ही फिशिंग मैसेज मिल चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि हैकर्स इस डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इस गतिविधि को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाए हैं और प्रभावित बुकिंग्स के PIN अपडेट किए गए हैं। हालांकि कितने यूजर्स प्रभावित हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
    Rockstar Games ने एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें कंपनी की कुछ सीमित जानकारी एक्सेस की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने सिस्टम में सेंध लगाई और फिरौती की मांग की है। हालांकि Rockstar का कहना है कि यह डेटा नॉन-मटेरियल है और इसका असर प्लेयर्स या कंपनी के ऑपरेशन्स पर नहीं पड़ा है। यह घटना GTA 6 के लॉन्च से पहले सामने आई है, जिससे एक बार फिर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
    अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हैं। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल मुमकिन है। कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं।
  • 14.9 करोड़ यूजर्स के Instagram, Gmail, Netflix के आईडी-पासवर्ड चोरी! ऐसे करें बचाव
    14.9 करोड़ यूजर्स का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक बड़े, और असुरक्षित डेटाबेस का पता लगाया है जो हैकर्स के हत्थे चढ़ सकता है। इस डेटा में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स के यूजर आईडी और पासवर्ड होने का दावा किया गया है। यह डेटा एक मालवेयर द्वारा लीक किया गया है।
  • 1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक! साइबर अटैक से ऐसे करें बचाव
    1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा खतरे में है। साइबरसिक्योरिटी वेबसाइट Malwarebytes की ओर से दावा किया गया है कि दुनियाभर के करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा लीक हो गया है जो फिशिंग अटैक्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। इंस्टाग्राम के 175 लाख उपयोगकर्ताओं की जानकारी अब हैकर्स के लिए उपलब्ध हो गई है, जिससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। Malwarebytes ने इस लीक को "सोलोनिक" नाम के एक हैकर से जोड़ा है।
  • पाकिस्तान में लगा लोगों के निजी डेटा का बाजार, कॉल लॉग से लेकर पासपोर्ट तक सब बिक्री पर!
    पाकिस्तान में एक और बड़ा डेटा लीक सामने आया है, जिसमें हजारों नागरिकों के साथ फेडरल मिनिस्टर्स और सीनियर अधिकारियों का पर्सनल डेटा भी शामिल है। लीक हुए डेटा में मोबाइल कॉल लॉग्स, आईडी कार्ड कॉपियां और विदेश यात्राओं की डिटेल्स तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रह मंत्री Mohsin Naqvi ने मामले की गंभीरता देखते हुए NCCIA को जांच के आदेश दिए हैं और टीम को 14 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डेटा दर्जनों वेबसाइट्स पर बेहद कम दामों में बेचा जा रहा है।
  • एड्रेस, फाइनेंस से लेकर कास्ट डिटेल्स, कुछ नहीं छोड़ा... 30 हजार IIT स्टूडेंट्स का डेटा लीक!
    IIT Roorkee से जुड़ी एक बड़ी डेटा सिक्योरिटी चूक सामने आई है, जिसमें 30,000 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व छात्रों की निजी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीक में मोबाइल नंबर, फाइनेंशियल डिटेल्स और यहां तक कि जाति संबंधी जानकारी भी शामिल है। यह डेटा कथित तौर पर कई सालों तक एक सार्वजनिक वेबसाइट पर एक्सपोज रहा, जिससे साइबर सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल उठ गए हैं। अब IIT Roorkee ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि डेटा किस तरह और कब से पब्लिक डोमेन में उपलब्ध था।
  • Rs 99 में बिक रही AADHAAR, Voter ID और एड्रेस की डिटेल्स, Telegram बॉट से बड़ा डेटा लीक!
    अगर आप ये सोच रहे थे कि Two Factor Authentication ऑन करके और स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करके आप डिजिटल दुनिया में सेफ हैं, तो आपको एक बार फिर सोचना चाहिए। एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है कि एक Telegram बॉट, मात्र 99 रुपये में लोगों का पर्सनल डेटा बेच रहा है, वो भी आधार नंबर, पता, पिता का नाम, वोटर ID और PAN जैसी सेंसिटिव जानकारी।
  • Amazon के डेटा में सेंध! कर्मचारियों के ई-मेल, फोन नंबर, बिल्डिंग अड्रेस लीक
    एमेजॉन ने बताया है कि एक साइबर हमले की वजह से उसके कर्मचारियों का डेटा कॉम्‍प्रोमाइज हो गया है, यानी वह गलत हाथों में चला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला थर्ड-पार्टी वेंडर पर हुआ। इसकी वजह से कर्मचारियों की कॉन्‍टैक्‍ट इन्‍फर्मेशन जैसे- उनके ईमेल्‍स, फोन नंबर्स, ब‍िल्डिंग लोकेशन आदि लीक हो गए। हालांकि कंपनी ने कहा है कि अटैक में AWS (एमेजॉन वेब सर्विसेज) या उसका मुख्‍य सिस्‍टम प्रभावित नहीं हुआ है।
  • Airtel ने 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के निजी डेटा लीक को बताया फेक, हैकर के दावों में कोई प्रामाणिकता नहीं
    Airtel ने दावा किया है कि उसके सभी यूजर्स का डाटा सुरक्षित है। डेटा ब्रीच की बात फैलने पर, Airtel ने एक बयान में कहा कि डेटा ब्रीच पूरी तरह से बेबुनियाद है,  और हमारे सभी यूजर्स का डेटा सुरक्षित है।
  • ताज होटल ग्रुप के डेटा में सेंध, 15 लाख कस्‍टमर्स का अड्रेस, मोबाइल नंबर चोरी! आरोपी कर रहा यह डिमांड
    Taj Hotels group Data Breach : करीब 15 लाख ग्राहकों की पर्सनल इन्‍फर्मेशन साइबर अपराधियों के हाथ में है और मांगें पूरी नहीं होने पर वह इसे लीक कर सकते हैं।
  • 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार और पासपोर्ट डेटा 80 हजार डॉलर में बेचा जा रहा है!
    लीक हुए डेटासेट में 815 मिलियन (81.5 करोड़) भारतीयों के नाम, पिता के नाम, फोन नंबर, उम्र, लिंग, पते, जिले और पिनकोड के साथ-साथ पासपोर्ट नंबर और आधार नंबर जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं।
  • CoWIN Data Leak! कोविन पोर्टल से लीक हुए लोगों के आधार-पैन कार्ड नंबर, सब टेलिग्राम पर मौजूद
    CoWIN Data Leak! मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि CoWIN पोर्टल पर खुद को रजिस्‍टर करने वाले भारतीयों की पर्सनल जानकारी टेलीग्राम (Telegram) पर आसानी से उपलब्ध है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »