WhatsApp पर आया धमाकेदार निवेश स्कीम का मैसेज, गंवा दिए 9.5 लाख रुपये

महामारी और तालाबंदी के दौरान सेल्समैन के दिन अच्छे नहीं गए और उसे पैसे की जरूरत भी थी, जिसके चलते उसने लुसी के वादे पर भरोसा कर लिया और निवेश करना शुरू कर दिया।

WhatsApp पर आया धमाकेदार निवेश स्कीम का मैसेज, गंवा दिए 9.5 लाख रुपये

पीड़ित ने मार्च से नवंबर तक आठ महीने की अवधि में, कुल 9.55 लाख रुपये का भुगतान किया

ख़ास बातें
  • 40 वर्षीय सेल्समैन को WhatsApp पर निवेश करने के ऑफर वाला एक मैसेज मिला
  • निवेश पर रिटर्न की गारंटी और जब चाहे तब पूरी राशि निकाल सकने का दिया लालच
  • मलाड पुलिस ने स्कैमर की तलाश जारी कर दी है
विज्ञापन
तेजी से डिजिटल होती दुनिया में स्कैम शब्द इतना आम हो गया है कि यह हमें आए दिन सुनने को मिल जाता है। बढ़ते स्कैम के बीच एक लेटेस्ट घटना भारत से आई है, जहां एक शख्स ने निवेश के जरिए जबरदस्त रिटर्न हासिल करने का ख्वाब देखने की गलती की, जिसकी वजह से उसे 9.5 लाख रुपये गंवाने पड़े। व्यक्ति कथित तौर पर स्पोर्ट्स का सामान बेचने वाली दुकान में सेल्समैन का काम करता है।

TOI के अनुसार, इसकी शुरुआत पिछले साल मार्च में हुई, जब उस 40 वर्षीय सेल्समैन को WhatsApp पर निवेश करने के ऑफर वाला एक मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाली एक महिला था, जिसने अपना नाम लुसी (Lucy) बताया। इस महिला ने पीड़ित के साथ बातचीत शुरू की और कहा कि अगर वह [सेल्समैन] उसके साथ निवेश करता है, तो रिटर्न की गारंटी है और वह जब चाहे तब पूरी राशि निकाल सकता है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि महामारी और तालाबंदी के दौरान सेल्समैन के दिन अच्छे नहीं गए और उसे पैसे की जरूरत भी थी, जिसके चलते उसने लुसी के वादे पर भरोसा कर लिया और निवेश करना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला ने उसे एक बैंक अकाउंट नंबर दिया और शुरू में 5,000 रुपये के मामूली निवेश के लिए कहा। जब उसने पैसे का भुगतान किया, तो सेल्समैन को उसके बैंक अकाउंट में रिटर्न के रूप में 255 रुपये की राशि मिली। आश्वस्त होकर, उसने 19 और लेनदेन किए। मार्च से नवंबर तक आठ महीने की अवधि में, कुल 9.55 लाख रुपये का भुगतान किया। उसने लुसी के निर्देशों के अनुसार अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे भेजे।" 

इसके बाद भरोसा कायम रखवाने के लिए लुसी ने समय-समय पर पीड़ित को उसके द्वारा निवेश की गई राशि के मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजे। जब भी पीड़ित ने निवेश के पैसों  को निकालने के बारे में पूछताछ की, तो लुसी उसे यह कहते हुए रोका करती थी कि उसका निवेश अच्छा चल रहा है और उसे और अधिक भुगतान करना जारी रखना चाहिए।

इसके बाद पीड़ित को बताया गया कि उसके निवेश से घाटा होने लगा है। उसने तुरंत पूरी राशि वापस लेने के लिए कहा, लेकिन लुसी ने उसके साथ बात करनी बंद कर दी। बार-बार उससे संपर्क करने की कोशिश करने के बाद, सेल्समैन ने आखिरकार मलाड पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने कथित तौर पर उन बैंक अकाउंट की एक लिस्ट भी जमा की, जिनमें उसने पैसा ट्रांस्फर किया था और स्क्रीनशॉट की कॉपी भी जमा कराई, जिन्हें लुसी ने उसके साथ शेयर किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, मलाड पुलिस ने लुसी की तलाश जारी कर दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Scams, scams in India
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  2. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  4. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  6. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  8. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  9. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  10. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »