• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दुनिया के सबसे बूढ़े ओरंगुटान ने दुनिया को कहा अलविदा! 45 साल में इस बीमारी से हुई मौत

दुनिया के सबसे बूढ़े ओरंगुटान ने दुनिया को कहा अलविदा! 45 साल में इस बीमारी से हुई मौत

रूडी का जन्म 8 दिसंबर 1977 को टैक्सास में ब्राउंसविले के ग्लेडीज पोर्टर जू में हुआ था।

दुनिया के सबसे बूढ़े ओरंगुटान ने दुनिया को कहा अलविदा! 45 साल में इस बीमारी से हुई मौत

Photo Credit: houston chronicle

रूडी का जन्म 8 दिसंबर 1977 को टैक्सास में ब्राउंसविले के ग्लेडीज पोर्टर जू में हुआ था।

ख़ास बातें
  • रूडी का जन्म 8 दिसंबर 1977 को टैक्सास में हुआ था।
  • दिसंबर की शुरुआत में इसका जन्मदिन भी मनाया गया था।
  • ह्यूस्टन के जू में 50 साल की मादा ओरंगुटान भी बताई जाती है।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे बूढ़ा ओरंगुटान रूडी वेलेंटीनो (Rudi Valentino) अब इस दुनिया में नहीं रहा। हाल ही में इस नर ओरंगुटान की नॉर्थ अमेरिका में मृत्यु हुई। इसकी उम्र 45 साल थी। दिसंबर की शुरुआत में इसका जन्मदिन भी मनाया गया था। ओरंगुटान दिल की बीमारी से जूझ रहा था और इसके लिए उसे दवाईयां भी दी जा रही थीं। मौत से पहले भी यह बहुत सामान्य दिख रहा था और किसी तरह का संकेत नहीं था कि ओरंगुटान अब कुछ ही घंटों का मेहमान रह गया है। 

सबसे उम्र दराज ओरंगुटान रूडी वेलेंटीनो (Rudi Valentino) ने दुनिया को अलविदा कर दिया है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, चिड़ियाघर में इस ओरंगुटान की देखभाल करने वाले लोगों का कहना था कि मरने से पहले उसने हमेशा की तरह खाने के लिए कुकीज भी मांगीं। फिर उसके कुछ देर बाद वह सोने के लिए चला गया। फिर जब उसकी देखभाल करने वाले उसके पास गए तो वह जिंदा नहीं था। ओरंगुटान की एक मादा साथी कैल्ली भी जू में उसके साथ थी जो कि 42 साल की है। 
रूडी का जन्म 8 दिसंबर 1977 को टैक्सास में ब्राउंसविले के ग्लेडीज पोर्टर जू में हुआ था। उसके अगले साल उसे ह्यूस्टन के जू में लाया गया था। 19 दिसंबर को रूडी ने ह्यूस्टन जू में आखिरी सांस ली। यह इस जू में रहने वाले पुराने जानवरों में से एक था। ओरंगुटानों के बारे में कहा जाता है कि इनकी उम्र 30 से 40 साल तक हो सकती है। ये ओरंगुटान केवल बोर्निओ और सुमात्रा के दक्षिणपूर्वी एशियन आईलैंड में पाए जाते हैं। 

ह्यूस्टन के जू में 50 साल की मादा ओरंगुटान भी बताई जाती है जिसे चेईन कहा जाता है। ओरंगुटानों के बारे में कहा जाता है कि अक्सर इनमें दिल की बीमारी पाई जाती है। यह बीमारी नर ओरंगुटानों में ज्यादा होती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »