• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Rs 28 हज़ार की कटौती का असर: मिनटों में सोल्ड आउट हो गई ये मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक

Rs 28 हज़ार की कटौती का असर: मिनटों में सोल्ड आउट हो गई ये मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक

केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए FAME-II पॉलिसी पेश की गई थी, जिसके तहत सब्सिडी को बढ़ाया गया है।

Rs 28 हज़ार की कटौती का असर: मिनटों में सोल्ड आउट हो गई ये मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक

Revolt RV 400 की दिल्ली में कीमत 90,799 रुपये है

ख़ास बातें
  • Revolt Motors की RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक मिनटों में हुई सोल्ड आउट
  • बाइक की कीमत में हाल ही में 28 हज़ार रुपये की कटौती हुई थी
  • अहमदाबाद में अब इसकी कीमत 87,000 रुपये होगी
विज्ञापन
Revolt Motors ने गुरुवार, 15 जुलाई को अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइक में से एक RV 400 की बुकिंग शुरू की थी और बुकिंग शुरू होने के चंद मिनटों के अंदर ही बुकिंग को बंद कर दिया गया। कंपनी के मुताबिक, जबरदस्त रेस्पॉन्स मिलने के चलते यह बाइक सोल्ड आउट हो गई। बता दें कि Revolt Motors के पास RV 300 और RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bikes) हैं, जिनमें से RV 400 ज्यादा रेंज और टॉप स्पीड देती है। दोनों इलेक्ट्रिक बाइक को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इससे पहले मई में भी दोनों बाइक की बुकिंग शुरू की गई थी और उस समय भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर कंपनी ने बुकिंग को कुछ समय के भीरत बंद कर दिया था।

Revolt Motors ने ट्विटर के जरिए RV 400 के सोल्ड आउट होने की जानकारी दी। इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग गुरुवार को दोपहर 12 बजे खोली गई थी और कंपनी ने इसके 43 मिनट बाद एक अन्य ट्वीट के जरिए सोल्ड आउट की जानकारी दी। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि RV 400 की बुकिंग दोबारा कब खोली जाएगी, लेकिन कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 'Notify Me' बटन दिया हुआ है, जिसके जरिए इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक समय-समय पर बाइक से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
 

Revolt RV 400 Price in India

केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए FAME-II पॉलिसी पेश की गई थी, जिसके तहत सब्सिडी को बढ़ाया गया है। इसके चलते Revolt RV 400 की दिल्ली में कीमत अब 28 हजार रुपये घट गई है, जिसके बाद अब इसे 90,799 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) में खरीदा जा सकता है। वहीं, अहमदाबाद में अब इसकी कीमत 87,000 रुपये होगी। ग्राहकों को बुकिंग के लिए 7,999 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
 

Revolt RV400 specifications

RV400 में 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और इस इलेक्ट्रिक बाइक को पावर देने के लिए इसमें 3KW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 240mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें CBS के साथ-साथ RBS भी दिया गया है। इसमें ECO, Normal और Sport नाम से तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, इन मोड्स में यह इलेक्ट्रिक बाइक क्रमशः 45kmph, 65kmph और 85kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इन मोड्स में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) की रेंज क्रमशः 180Km, 110Km और 80Km (किलोमीटर) निकलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  4. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  5. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  6. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  7. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  8. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  9. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  10. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »