एक और Pure EV इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, वीडियो हुआ वायरल

आग की घटना गुरुवार को पाटन जिले के सुविधानाथ सोसाइटी के एक घर में हुई, जब प्योर ईवी के EPluto 7G ई-स्कूटर को चार्ज किया जा रहा था।

एक और Pure EV इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, वीडियो हुआ वायरल

Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • आग की घटना गुरुवार को पाटन जिले के सुविधानाथ सोसाइटी के एक घर में हुई
  • EPluto 7G ई-स्कूटर को चार्ज किया जा रहा था
  • Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की यह पांचवीं घटना है
विज्ञापन
Pure EV के कथित EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना गुजरात में रिपोर्ट की गई है। यह Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की पांचवी घटना है। आग चार्जिंग के समय लगी है, जिसमें यह इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर राख हो गया। अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी की जान खतरे में नहीं पड़ी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Paarth Khatri नाम के एक YouTube अकाउंट पर घटना का वीडियो पोस्ट किया गया है। 37 सेकंड के इस वीडियो में इलेक्ट्रिक स्कूटर आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। स्कूटर घर के अंदर खड़ा था और इससे चार्जर भी जुड़ा था। वीडियो के टाइटल से पता चलता है कि स्कूटर में चार्जिंग के समय आग लगी थी। 


हालांकि, Gadgets 360 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। Pure EV ने भी घटना को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान शेयर नहीं किया है।

ET Auto के अनुसार, आग की घटना गुरुवार को पाटन जिले के सुविधानाथ सोसाइटी के एक घर में हुई, जब प्योर ईवी के EPluto 7G ई-स्कूटर को चार्ज किया जा रहा था।

Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की यह पांचवीं घटना है। पिछले हादसा पिछले महीने हैदराबाद से रिपोर्ट किया गया था। प्योर ईवी ने अप्रैल में 2,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस भी मंगाया था।

क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीलर्स, खास तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग और विस्फोट के चलते सरकार भी गंभीर है। सरकार EV टू-व्हीलर्स के लिए ईवी बैटरी स्टैंडर्ड (BIS स्टैंडर्ड) को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे बाद में फोर-व्हीलर्स के लिए भी पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »