• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज

पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना सेल्फी वीडियो शेयर किया था।

पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज

Photo Credit: Instagram/narendramodi

पीएम मोदी के पहले पहले सेल्फी वीडियो पर 396 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

ख़ास बातें
  • PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो 23 जुलाई 2026 को शेयर किया था।
  • पीएम मोदी के वीडियो पर अब तक 396 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
  • इंस्टाग्राम पर PM मोदी के 4 दिनों में 40 लाख फॉलोअर्स बढ़ गए है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना सेल्फी वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद लगातार फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। सेल्फी अपलोड करने से पहले पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 101 मिलियन फॉलोअर्स थे जो कि 4 दिन बाद 4 मिलियन (40 लाख) बढ़कर 105 मिलियन हो गए हैं। पीएम मोदी के फॉलोअर्स बढ़ने की वजह उनका पहला सेल्फी वीडियो माना जा रहा है, जो कि तेजी से वायरल हुआ और अब तक करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला सेल्फी वीडियो गुरुवार को 23 जुलाई 2026 की रात 11:52 बजे शेयर किया था, जिसे जबरदस्त पसंद किया गया और उस वीडियो पर अब तक 396 मिलियन यानी कि (39.6 करोड़) व्यूज आ चुके हैं। पहले वीडियो शेयर करने के बाद उसे काफी लोकप्रियता मिली और कुछ ही समय में 1.4 मिलियन (14 लाख) फॉओलर्स जुड़ गए थे। 

कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने एक और सेल्फी वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लोगों ने उनके पिछले वीडियो पर कितनी अच्छी प्रतिक्रिया दी। उस वीडियो पर अब तक 273 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। उस वीडियो में पीएम ने किसी पॉलिसी की बात करने के बजाय अपने पिछले इंस्टाग्राम वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया का जिक्र किया और पहले वीडियो के अपलोड होने के कुछ ही घंटों के अंदर लोगों से मिले रिस्पॉन्स के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। 

उसके बाद पीएम मोदी ने तीसरा सेल्फी वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में पीएम मोदी ने परीक्षा सुधारों पर एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की। यह पहल एग्जाम सिस्टम से जुड़ी दिक्कतों को हल करने के मकसद से शुरू की गई थी। यह घोषणा इस सीरीज का तीसरा सेल्फी वीडियो थी, जिस पर 167 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इन तीनों वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की लोकप्रिया में इजाफा हुआ और सिर्फ 4 दिनों में 4 मिलियन (लगभग 40 लाख) फॉलोअर्स की बढ़ोतरी हुई है। यह उनके अकाउंट पर हाल के समय में तेजी से फॉलोअर्स बढ़ने का पहला मामला है।


Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  2. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  3. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  4. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  6. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  7. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  8. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
  9. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
  10. 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »