Honor X6e 4G में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया हुआ है।
Photo Credit: Honor
Honor X6e 4G में 6.61 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। यह LCD पैनल से लैस किया गया है।
Honor ने मार्केट में नया बजट फोन Honor X6e 4G लॉन्च किया है। फोन में कुछ धांसू फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। यह MediaTek Helio G81 Ultra चिप से लैस किया गया है। फोन में 7,500mAh की बैटरी मिलती है। IP64 रेटिंग से इसे लैस किया गया है जो फोन को धूल और पानी में खराब होने से बचाती है। आईए जानते हैं इसके कैमरा, मैमोरी और अन्य फीचर्स के बारे में खास बातें।
Honor X6e 4G को कंपनी ने मलेशियाई मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत RM 699 (लगभग 16,000 रुपये) है। फोन को मलेशिया में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Honor Malaysia से खरीदा जा सकता है। फोन को Sunrise Gold और Midnight Black कलर्स में लॉन्च किया गया है।
Honor X6e 4G में 6.61 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। यह LCD पैनल से लैस किया गया है। इसमें 1604 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले पर एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास की सेफ्टी दी गई है। यह मल्टीटच इनपुट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में आई कम्फर्ट और डाइनेमिक डिमिंग फीचर्स भी दिए हुए हैं।
Honor X6e 4G में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया हुआ है। फोन में 4GB रैम मिलती है और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यानी कुल मिलाकर यह 8GB तक रैम को सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स MagicOS 10.0 पर रन करता है जो कि Android 16 आधारित है।
Honor X6e 4G में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जो कि f/1.8 अपर्चर के साथ है। फोन में एक सेकेंडरी कैमरा भी है जो 10X तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ में LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फोन 1920 × 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह Li-ion पॉलिमर बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 45W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। फोन के डाइमेंशन 163.9 × 75.9 × 8.29mm हैं और वजन 207 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर