Dell ने भारतीय बाजार में Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Dell
Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K LCD InfinityEdge टच डिस्प्ले है।
Dell ने भारतीय बाजार में Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S को लॉन्च कर दिया है। Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K डिस्प्ले है और यह Intel Core Series 3 या Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Dell 14S और Dell 16S में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर या AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत ₹79,990 है। यह लैपटॉप Sky और Storm फिनिश में उपलब्ध है। Dell 14S की शुरुआती कीमत ₹1,19,990 और Dell 16S की शुरुआती कीमत ₹2,29,990 है। ये दोनों लैपटॉप Celestial Blue या Frost Blue कलर में आता है। ये तीनों लैपटॉप Dellstore.com और Dell Exclusive स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं Intel Core प्रोसेसर वाले Dell 14S रिटेल और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के जरिए भी उपलब्ध होंगे।
Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K LCD InfinityEdge टच डिस्प्ले है, जिसका 30Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और 100% DCI-P3 कलर कवरेज है। XPS 13 में Intel Core Series 3 या Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 32GB तक LPDDR5X रैम और Intel ग्राफिक्स आते हैं। Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर वाले मॉडल बाद में उपलब्ध होंगे। Dell XPS 13 में या तो दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट या दो Thunderbolt 4 या USB Type-C पोर्ट मिलते हैं। इसमें इंटेल वाई-फाई 7भी दिया गया है। लैपटॉप में CNC एल्युमीनियम वाला डिजाइन दिया गया है। XPS 13 में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और विंडोज टचपैड है। लैपटॉप एनर्जी स्टार सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह Climate+ डेजिग्नेशन के साथ EPEAT Gold-रजिस्टर्ड है। सिंगल चार्ज में यह 17 घंटे तक की स्ट्रीमिंग दे सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की मोटाई 12.7 मिमी और वजन 1 किलो है।
Dell 14S में 14 इंच का फुल HD+ OLED नॉन-टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 100% कवरेज मिलता है। लैपटॉप डॉल्बी विजन का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पो में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक ग्लोबल हेडसेट पोर्ट शामिल हैं। Dell 14S में Intel Core Ultra Series 3 चिपसेट या AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर मिलता है। इसमें AI-बेस्ड टास्क के लिए 50 TOPS तक का NPU भी है। इसमें 70Wh की बैटरी है जिसे 65W USB टाइप-सी अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप को रीसायकल एल्युमीनियम और प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इसे Energy Star 9.0 और EPEAT 2.0 Gold सर्टिफिकेशन मिला है। Dell 14S की मोटाई 15.3 मिमी और वजन लगभग 1.46 किलो है।
Dell 16S में 16 इंच की OLED टच पैनल डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2.8K, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 400-निट पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 100% कवरेज मिलता है। लैपटॉप डॉल्बी विजन का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पो में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक ग्लोबल हेडसेट पोर्ट शामिल हैं। Dell 16S में Intel Core Ultra Series 3 चिपसेट या AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर मिलता है। इसमें AI-बेस्ड टास्क के लिए 50 TOPS तक का NPU भी है। Intel Core Ultra X7 358H वाला Dell 16S पिछली जेन के मुकाबले में 55% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Dell 16S में 70Wh की बैटरी है जिसे 65W USB टाइप-सी अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप को रीसायकल एल्युमीनियम और प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इसे Energy Star 9.0 और EPEAT 2.0 Gold सर्टिफिकेशन मिला है। Dell 16S की मोटाई 15.3 मिमी और वजन लगभग 1.77 किलो है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ