• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट

भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत 6G एलायंस की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में 6G से जुड़े सात वर्किंग ग्रुप्स के काम, 7,700 से ज्यादा पेटेंट, 3GPP में भारत की बढ़ती भागीदारी और 2030 तक 6G मिशन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट

Photo Credit: Pixabay

भारत 6G एलायंस की समीक्षा बैठक में 6G मिशन की प्रगति पर चर्चा हुई

ख़ास बातें
  • भारत 6G एलायंस से जुड़े संगठनों ने 7,700 से ज्यादा पेटेंट दाखिल किए
  • 3GPP में भारत की भागीदारी 2020 के मुकाबले काफी बढ़ी
  • बैठक में 6G से जुड़े सात वर्किंग ग्रुप्स की प्रगति की समीक्षा हुई
विज्ञापन

भारत में 6G तकनीक को आगे बढ़ाने की तैयारियों के बीच केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को भारत 6G एलायंस (Bharat 6G Alliance) की प्रोग्रेस को रिव्यू किया। मीटिंग में 6G से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे काम, ग्लोबल लेवल पर भारत की स्थिति और आने वाले वर्षों की स्ट्रैटेजी पर चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य 2030 तक भारत को 6G तकनीक के डेवलपमेंट, मानकीकरण और डिप्लॉयमेंट में प्रमुख देशों की कैटेगरी में लाना है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, दूरसंचार सचिव अमित अग्रवाल के अलावा उद्योग, स्टार्टअप, एजुकेशन इंस्टिट्यूशन और रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि शामिल (via DDIndia) हुए। बैठक के दौरान भारत 6G एलायंस के सात वर्किंग ग्रुप्स के प्रोग्रेस को रिल्यू किया गया।  इनमें स्पेक्ट्रम, 6G टेक्नोलॉजी, डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग, एप्लिकेशन, सस्टेनेबिलिटी, आउटरीच और 6G यूज केस जैसे क्षेत्र शामिल हैं। चर्चा में यह भी देखा गया कि भारत की प्रगति ग्लोबल 6G डेवलपमेंट के मुकाबले किस लेवल पर है और किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

संचार मंत्रालय के अनुसार, भारत 6G एलायंस से जुड़े सदस्य संगठनों ने अब तक 5G और 6G तकनीकों से जुड़े 7,700 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं। इनमें 4,400 से ज्यादा विदेशी पेटेंट आवेदन भी शामिल हैं।

वहीं, ग्लोबल टेलीकॉम स्टैंडर्ड्स संस्था 3GPP में भारत की भागीदारी भी पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। मंत्रालय के मुताबिक, 2020 में जहां भारतीय प्रतिभागियों की संख्या 717 थी, वहीं 2025 तक यह बढ़कर 1,787 हो गई। इसी अवधि में भारतीय तकनीकी योगदान 196 से बढ़कर 2,943 तक पहुंच गया।

बैठक में Telecom Standards Development Society, India (TSDSI) की ओर से 6G स्टैंडर्डाइजेशन पर चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि भारत में डेवलप टेक्नोलॉजी और 6G यूज केस ग्लोबल स्टैंडर्ड्स का हिस्सा बन सकें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »