• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Portronics ने कैमरा जैसा दिखने वाला पावरबैंक Rs 1699 में भारत में किया लॉन्च, 10,000mAh बैटरी से है लैस

Portronics ने कैमरा जैसा दिखने वाला पावरबैंक Rs 1699 में भारत में किया लॉन्च, 10,000mAh बैटरी से है लैस

खास फीचर में इसका LED इंडीकेटर भी शामिल है।

Portronics ने कैमरा जैसा दिखने वाला पावरबैंक Rs 1699 में भारत में किया लॉन्च, 10,000mAh बैटरी से है लैस

Photo Credit: Portronics

Portronics Power Shutter पावर बैंक को कंपनी ने 1699 रुपये में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • यह 10,000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है।
  • डिवाइस को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Portronics ने अपने पावर बैंक लाइनअप में नया मॉडल लॉन्च किया है। इसका नाम Power Shutter है और यह 10,000mAh बैटरी के साथ आता है। दरअसल यह एक कैमरा जैसा दिखता है। डिजाइन में इसे लाइट-वेट कहा गया है। पोर्टेबिलिटी का ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसमें एक लैनयार्ड केबल भी दिया है। यह एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Portronics Power Shutter price

Portronics Power Shutter पावर बैंक को कंपनी ने 1699 रुपये में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon.in और Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही इस चार्जिंग डिवाइस को ऑफलाइन रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 
 

Portronics Power Shutter specifications

Portronics Power Shutter में कंपनी ने कई मॉडर्न फीचर्स दिए हैं। सबसे पहले तो इसका डिजाइन काफी हटकर है। यह देखने में किसी कैमरा के जैसा दिखता है। डिवाइस काफी पोर्टेबल और साइज में कॉम्पेक्ट भी है। इसके साथ कंपनी ने एक लैनयार्ड केबल भी जोड़ा है जिसकी मदद से आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह देखने में किसी पॉइंट एंड शूट कैमरा के जैसा दिखता है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,000mAh की है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को कम से कम दो बार तो चार्ज कर ही सकता है। यह एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है। खास फीचर में इसका LED इंडीकेटर भी आता है जिससे की बैटरी स्टेटस पता लगता रहता है। जरूरत के अनुसार आप इसे चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 

इसमें एक मेग्नेटिक रिंग दी गई है यह सुरक्षित रूप से क्यूआई कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ जुड़ जाती है। जिसकी मदद से यह 15W वायरलेस चार्जिंग दे सकता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 1000 चार्जिंग साइकिल मिलती हैं। यानी कि इसमें लम्बे समय तक बैटरी बने रहने की बात कही गई है। डिवाइस को ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »