• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 16 नवंबर को भारत में लॉन्च हो रही है 200 Km तक रेंज वाली PMV EaS E इलेक्ट्रिक कार, प्री बुकिंग शुरू

16 नवंबर को भारत में लॉन्च हो रही है 200 Km तक रेंज वाली PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार, प्री-बुकिंग शुरू

PMV की इस इलेक्ट्रिक कार में डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट और क्रूज कंट्रोल सहित कई फीचर्स मिलेंगे।

16 नवंबर को भारत में लॉन्च हो रही है 200 Km तक रेंज वाली PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार, प्री-बुकिंग शुरू

PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • PMV Electric EaS-E इलेक्ट्रिक कार को 16 नवंबर को लॉन्च करेगी
  • PMV EaS-E को कंपनी तीन वेरिएंट में लाएगी, जिनकी मैक्सिमम रेंज 200 km होगी
  • 3kW क्षमता वाले AC चार्जर से इसे 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा
विज्ञापन
भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी PMV Electric की पहली माइक्रो इलेक्ट्रिक कार EaS-E इस साल 16 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में बिल्कुल नई है और इस इलेक्ट्रिक माइक्रो कार के साथ भारतीय EV इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रही है। इस कार के साथ, ईवी निर्माता भारत में पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (PMV) नाम का एक नया सेगमेंट बना रही है।

PMV Electric अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EaS-E को 16 नवंबर को लॉन्च करने वाली है और कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। ईवी स्टार्टअप का कहना है कि माइक्रो इलेक्ट्रिक कार ईएएस-ई का प्रोटोटाइप वर्जन तैयार है और कंपनी जल्द से जल्द इसका प्रोडक्शन शुरू करने की ओर काम कर रही है।

TOI की रिपोर्ट कहती है कि PMV EaS-E को कंपनी तीन वेरिएंट में लाएगी, जिनकी रेंज 120 km से 200 km प्रति चार्ज होगी। कंपनी ने दावा किया है कि नई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को इसके 3kW क्षमता वाले AC चार्जर से मात्र 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो PMV की इस इलेक्ट्रिक कार में डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट और क्रूज कंट्रोल सहित कई फीचर्स मिलेंगे।

PMV माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm ऊंची होगी। इसका व्हीलबेस 2,087mm और ग्राउंड क्लियरेंस 170mm होगी।

इस इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें रिजर्नेटिव ब्रेकिंग दी गई है। इस कार में डेटाइम रनिंग लाइट्स, ड्यूल टोन और सिंगल मैटेलिक फिनिश डिजाइन दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PMV, PMV Electric, PMV Eas E
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »