Rozgar Mela : 71 हजार युवाओं को PM मोदी ने बांटे सरकारी नौकरी के जॉब लेटर

PM Modi : प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत के संकल्पों को प्राप्त करने के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा के लिए सही अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Rozgar Mela : 71 हजार युवाओं को PM मोदी ने बांटे सरकारी नौकरी के जॉब लेटर

Photo Credit: Reuters

PM Modi : प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि एनडीए शासित राज्यों में गुजरात से लेकर असम और उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक सरकारी भर्ती की प्रक्रिया तेज गति से हो रही है।

ख़ास बातें
  • पीएम ने वर्चुअल तरीके से नियुक्ति पत्र वितरित किए
  • प्रधानमंत्री ने बैसाखी की बधाई भी दी
  • पिछले साल अक्‍टूबर में भी बांटे गए थे जॉब लेटर्स
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। पीएम ने वर्चुअल तरीके से नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बैसाखी की बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत के संकल्पों को प्राप्त करने के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा के लिए सही अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि एनडीए शासित राज्यों में गुजरात से लेकर असम और उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक सरकारी भर्ती की प्रक्रिया तेज गति से हो रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बुधवार को 22 हजार से अधिक शिक्षकों को भर्ती पत्र (recruitment letters) बांटे गए। पीएम मोदी ने कहा कि यह रोजगार मेला देश के युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में नियुक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत 10 लाख जॉब्‍स के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान को रोजगार मेला नाम दिया गया है। 

प्रधानमंत्री ने पिछले साल अक्‍टूबर में भी 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे थे। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि मंदी और महामारी की वैश्विक चुनौतियों के बीच दुनिया भारत को एक बेहतर जगह के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि नया भारत उन नीतियों और रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिन्होंने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं।

पीएम ने कहा कि साल 2014 के बाद भारत ने पहले के समय के प्रतिक्रियात्मक रुख के विपरीत सक्रिय रुख अपनाया। इससे ऐसी स्थिति पैदा हुई है, जिसमें रोजगार और स्वरोजगार के ऐसे मौके मिल रहे हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। युवा ऐसे क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं, जो 10 साल पहले अस्तित्व में भी नहीं थे। पीएम ने विशेषरूप से ड्रोन और स्‍पोर्ट्स सेक्‍टर का उल्लेख किया। अपने संबोधन में पीएम ने उस रिपोर्ट का उल्लेख भी किया जिसमें कहा गया था कि स्टार्टअप्स ने 40 लाख से अधिक डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट जॉब्‍स क्रिएट की हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »