फार्मा कंपनियों का वर्क फ्रॉम ऑफिस पर जोर, टेक सेक्टर में हाइब्रिड वर्किंग का ट्रेंड

बहुत से शहरों में ऑफिस स्पेस डिवेलपमेंट के बावजूद हाइब्रिड वर्किंग मॉडल को लागू करने के लिए कंपनियों की फ्लेक्सिबल स्पेस प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत चल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 15:54 IST
ख़ास बातें
  • सभी साइज की कंपनियों में से 35-40 प्रतिशत को हाइब्रिड वर्किंग पसंद है
  • टेक सेक्टर में हाइब्रिड वर्किंग पर ज्यादा जोर है
  • पिछले कुछ महीनों कोवर्किंग स्पेस की डिमांड बढ़ी है
देश की अधिकतर फार्मास्युटिकल कंपनियां ऑफिस से वर्किंग चाहती हैं, जबकि टेक और रिटेल सेक्टर की लगभग 50 प्रतिशत कंपनियों को हाइब्रिड वर्किंग पसंद है। पिछले कुछ महीनों में फ्लेक्सिबल और ऑन-डिमांड ऑफिस स्पेस की जरूरत बढ़ने के साथ कोवर्किंग में तेजी आ सकती है। 

फ्लेक्सिबल स्पेस सप्लायर Awfis और टेक-एनेबल्ड वर्कप्लेस प्रोवाइडर Qdesq के संयुक्त सर्वे में यह भी संकेत मिला है कि अधिकतर कंपनियां अगले 12 महीनों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना रखती हैं और लगभग 40 प्रतिशत हाइब्रिड वर्किंग के आइडिया पर बढ़ रही है। सर्वे में बताया गया है कि सभी साइज की कंपनियों में से 35-40 प्रतिशत को हाइब्रिड वर्किंग का आइडिया पसंद है। बहुत से शहरों में ऑफिस स्पेस डिवेलपमेंट के बावजूद हाइब्रिड वर्किंग मॉडल को लागू करने के लिए कंपनियों की फ्लेक्सिबल स्पेस प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत चल रही है। लगभग 45 प्रतिशत कंपनियां फ्लेक्सिबल स्पेस सहित नए ऑफिस स्पेस पर विचार कर रही हैं। इसके अलावा लगभग 35 प्रतिशत ने पहले ही कोवर्किंग स्पेसेज के साथ कोलेब्रेशन के जरिए हाइब्रिड वर्किंग शुरू कर दी है। 

सर्वे में शामिल छोटी फर्मों से 70 प्रतिशत से अधिक ऑफिस से वर्किंग के पक्ष में हैं। बड़ी कंपनियों के लिए यह आंकड़ा केवल 15 प्रतिशत का है और इनमें से लगभग 70 प्रतिशत को हाइब्रिड वर्किंग पसंद है। हाल ही में ग्लोबल IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। 

हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई थी। एंप्लॉयीज से अधिक जानकारी के लिए उनके HR बिजनेस पार्टनर्स से संपर्क करने को कहा गया है। कुछ सप्ताह पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपंनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के फायदों के बारे में बताने की कोशिश की थी। TCS ने 25x25 प्लान बनाया है। यह एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है जिसमें किसी भी समय उसकी वर्कफोर्स के केवल 25 प्रतिशत को ऑफिस में मौजूद रहना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.