• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मोबाइल फोन में इस टूल की मदद से पकड़ा जाता है जासूसी करने वाला Pegasus सॉफ्टवेयर

मोबाइल फोन में इस टूल की मदद से पकड़ा जाता है जासूसी करने वाला Pegasus सॉफ्टवेयर

टार्गेट की लिस्ट में The Associated Press, Reuters, CNN, The Wall Street Journal और भारत के The Wire समेत कई अन्य एजेंसी के पत्रकार शामिल हैं।

मोबाइल फोन में इस टूल की मदद से पकड़ा जाता है जासूसी करने वाला Pegasus सॉफ्टवेयर

Pegasus स्पाईवेयर के फोन में सकेंत खोजने के लिए MVT टूलकिट तैयार की गई है

ख़ास बातें
  • Pegasus स्पाईवेयर फोन का पूरी जानकारी चोरी कर सकता है
  • इसके सबूत फोन में जांचने के लिए बनाया गया है एक खास टूल
  • Reuters, CNN और भारत के The Wire के पत्रकारों के नाम लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
इजरायल स्थित NSO ग्रुप के पेगासस (Pegasus) स्पाइवेयर ने कथित तौर पर भारत सहित अन्य कई देशों में सरकारों को हजारों कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं के फोन हैक करने में मदद की थी। समाचार आउटलेट्स के एक अंतरराष्ट्रीय संघ ने पिछले कुछ दिनों में टार्गेट के बारे में कुछ जानकारी दी है। हालांकि, पेगासस के जरिए लक्षित हमलों के दायरे को अभी तक परिभाषित नहीं किया गया है। इस बीच, एमनेस्टी इंटरनेशनल के शोधकर्ताओं ने एक डिवाइस विकसित किया है, जिससे आप देख सकते हैं कि आपका फोन स्पाइवेयर द्वारा टार्गेट किया गया है या नहीं।

मोबाइल वेरिफिकेशन टूलकिट (MVT) के नाम से विकसित किया गया यह टूल यूज़र को यह पहचानने में सहायता करता है कि उसके फोन पर Pegasus स्पाइवेयर ने कब्ज़ा किया हुआ है या नहीं। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है, हालांकि रिसर्चर्स ने यह भी बताया है कि Apple हार्डवेयर पर अधिक फोरेंसिक निशान उपलब्ध होने के कारण Android डिवाइस की तुलना में iPhone हैंडसेट पर ब्रीच को पकड़ना ज्यादा आसान है।

यूज़र्स को Pegasus के सबूत देखने के लिए MVT को अपने फोन पर स्थानीय रूप से स्टोर सभी फाइलों को डिक्रिप्ट करने देने के लिए अपने डेटा का बैकअप बनाना होता है। हालांकि, जेलब्रेक आईफोन के मामले में, विश्लेषण के लिए एक फुल फाइलसिस्टम डंप का भी उपयोग किया जा सकता है।

अपने वर्तमान स्टेज में, MVT को कुछ कमांड लाइन नॉलेज की जरूरत होती है। हालांकि, यह समय के साथ एक ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (GUI) प्राप्त कर सकता है। टूल का कोड भी ओपन सोर्स है और विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन के साथ GitHub पर उपलब्ध है।

एक बार बैकअप बन जाने के बाद, MVT NSO के Pegasus से संबंधित निशान देखने के लिए डोमेन नेम्स और बायनेरिज़ जैसे संकेतकों का उपयोग करता है। यदि वे एन्क्रिप्टेड हैं, तो टूल iOS बैकअप को डिक्रिप्ट करने में भी सक्षम है। MVT को सिस्टम पर चलने के लिए कम से कम Python 3.6 की आवश्यकता होती है। यदि आप मैक मशीन पर हैं, तो इसके लिए एक्सकोड और होमब्रू भी इंस्टॉल्ड होना चाहिए। यदि आप किसी Android डिवाइस पर फोरेंसिक निशान देखना चाहते हैं, तो आपको कुछ डिपेंडेंसीज भी स्थापित करनी होंगी।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के सहयोग से, पेरिस स्थित पत्रकारिता गैर-लाभकारी संस्था Forbidden Stories ने समाचार आउटलेट Consortium Pegasus Project के साथ 50,000 से अधिक फोन नंबरों की एक लिस्ट साझा की है। कुल संख्या में से, पत्रकार 50 देशों में एक हजार से अधिक व्यक्तियों को खोजने में सक्षम थे, जिन्हें कथित तौर पर पेगासस स्पाइवेयर द्वारा लक्षित किया गया था।

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul Gandi) और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) सहित कुछ राजनीतिक हस्तियों के भी टार्गेट होने का दावा किया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »