पाकिस्तान सरकार के Twitter एकाउंट पर भारत में लगी रोक

भारत में पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा है कि एक कानूनी मांग के कारण इस एकाउंट पर रोक लगाई गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 16:21 IST
ख़ास बातें
  • अदालत के आदेश जैसी वैध कानूनी मांग के कारण इस तरह का कदम उठाया जाता है
  • केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के कुछ यूट्यूब चैनल्स ब्लॉक किए थे
  • कुछ फेसबुक एकाउंट्स भी देश के खिलाफ कंटेंट पोस्ट करने पर ब्लॉक हुए हैं

ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, मिस्र में पाकिस्तानी दूतावासों के ट्विटर एकाउंट्स को भी जून में बैन किया था

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल Twitter एकाउंट पर भारत में रोक लगा दी है। पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा है कि एक कानूनी मांग के कारण इस एकाउंट पर रोक लगाई गई है। इससे पहले भी इस एकाउंट पर रोक लगी थी लेकिन बाद में इसे दोबारा एक्टिवेट कर दिया गया था।

ट्विटर की गाइडलाइंस के अनुसार, अदालत के आदेश जैसी वैध कानूनी मांग के कारण इस तरह का कदम उठाया जाता है। इससे पहले जून में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और मिस्र में पाकिस्तानी दूतावासों के ट्विटर एकाउंट्स को बैन किया था। लगभग दो महीने पहले केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से चलने वाले कुछ यूट्यूब चैनल्स और एक फेसबुक एकाउंट को देश के खिलाफ कंटेंट पोस्ट करने के कारण ब्लॉक किया था। सरकार ने अभी तक देश के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए 100 से अधिक यूट्यूब चैनल्स, चार फेसबुक पेज, पांच ट्विटर एकाउंट्स और तीन इंस्टाग्राम एकाउंट्स को ब्लॉक किया है। पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में ट्विटर को पत्रकारों और मीडिया कंपनियों के एकाउंट्स पर पोस्ट किए गए कंटेंट को ब्लॉक करने की 326 कानूनी मांगें मिली थी। इनमें से 114 भारत से थी। इस तरह की मांग करने वाले देशों में तुर्की, रूस और पाकिस्तान भी शामिल थे। 
Advertisement

हाल ही में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चेयरमैन Elon Musk के वकील Alex Spiro ने दावा किया था कि Twitter ने कंपनी में गड़बड़ियों को छिपाने के लिए एक व्हिसलब्लोअर को 70 लाख डालर दिए थे। ट्विटर को खरीदने की लगभग 44 अरब डॉलर की डील को पूरा करने में मस्क के नाकाम रहने के कारण ट्विटर ने उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है।

इस मामले की सुनवाई में Spiro ने यह दावा किया। Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया था कि यह व्हिसलब्लोअर ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Peiter Zatko हैं। ऐसा माना जाता है कि कंपनी ने उन्हें कुछ समस्याओं पर सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने से रोका था। मस्क को अक्टूबर में ट्विटर के खिलाफ सुनवाई में Zatko की ओर से किए गए दावों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। मस्क का मानना है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर जाली एकाउंट्स की गलत संख्या बताई थी। इस वजह से उन्होंने कंपनी को नहीं खरीदने का फैसला किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.