कंगाल होने की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान में लग्जरी व्हीकल्स पर बड़ा खर्च कर रही सरकार

पाकिस्तान में पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने अपने अधिकारियों के लिए लग्जरी व्हीकल्स खरीदने पर लगभग 2.3 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च करने का फैसला किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान में पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने कारें खरीदने का फैसला किया है
  • कर्ज के बोझ के बावजूद नए व्हीकल्स पर बड़ा खर्च किया जा रहा है
  • चीन सहित बहुत से देशों का पाकिस्तान पर कर्ज बकाया है

इस फैसले का विपक्षी दलों की ओर से कड़ा विरोध भी किया जा रहा है

पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान की हालत लगभग कंगाल होने जैसी है। इसके बावजूद पाकिस्तान में पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने अपने अधिकारियों के लिए लग्जरी व्हीकल्स खरीदने पर लगभग 2.3 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) सहित बहुत से देशों के कर्ज को चुकाने में नाकाम रहने के कारण डिफॉल्ट की आशंका का सामना करने के बावजूद व्हीकल्स खरीदने के लिए फंड जारी किया जा रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जारी नोटिफिकेशन के हवाले से बताया गया है कि प्रत्येक तहसील के असिस्टेंट कमिश्नर को नई डबल केबिन Toyota Hilux दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले के डिप्टी कमिश्नर को नई Toyota Yaris और प्रत्येक डिविजन के एडिशनल कमिश्नर को Toyota Corolla उपलब्ध कराई जाएगी। इस नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि असिस्टेंट कमिश्नर जिस व्हीकल का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे तहसीलदार को दिया जाएगा। इस फैसले का विपक्षी दलों की ओर से कड़ा विरोध भी किया जा रहा है। 
Advertisement

पाकिस्तान को इस महीने 2.44 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है। इसमें 2.07 अरब डॉलर का कर्ज चीन ने दिया है। इसके अलावा चीन को एक अरब डॉलर के सेफ डिपॉजिट का भी भुगतान नहीं किया गया है। पाकिस्तान और चीन इस महीने लगभग तीन अरब डॉलर के कर्ज को रोलओवर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान को इस महीने सऊदी अरब को लगभग 19.5 करोड़ डॉलर चुकाने हैं। फ्रांस और जापान जैसे देशों को भी कर्ज का भुगतान बकाया है। 

टोयोटा के लिए पाकिस्तान में व्हीकल्स की असेंबलिंग करने वाली Indus Motor Company (IMC) के लिए प्रोडक्शन में रुकावटें बढ़ रही हैं। IMC ने बताया था कि पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक की ओर से इम्पोर्ट पर लगाई गई पाबंदियों और करेंसी के कमजोर होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा नुकसान हो रहा है। पाकिस्तान में सुजुकी की कारों, पिकअप, वैन और मोटरसाइकिल्स की PSMC असेंबलिंग और मार्केटिंग करती है। एक्सचेंज रेट के संकट के कारण इम्पोर्ट पर अधिक निर्भर करने वाली पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। इसके अलावा इकोनॉमी की स्थिति खराब होने, ऊंचे इंटरेस्ट रेट और व्हीकल्स पर अधिक टैक्स के कारण डिमांड भी घट रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.