• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इन 3 बड़ी कंपनियों ने इंटरनेट स्पीड को लेकर ग्राहकों से किए झूठे वादे, अब देना होगा हर्जाना! जानें मामला

इन 3 बड़ी कंपनियों ने इंटरनेट स्पीड को लेकर ग्राहकों से किए झूठे वादे, अब देना होगा हर्जाना! जानें मामला

रिपोर्ट कहती है कि कंज्यूमर की शिकायतों को सुलझाने वाले संगठनों ने तर्क दिया कि कंपनियां अपने 50Mbps या 100Mbps फाइबर-टू-द-नोड (FTTN) प्लान में दावा की गई इंटरनेट स्पीड देने में विफल रहीं।

इन 3 बड़ी कंपनियों ने इंटरनेट स्पीड को लेकर ग्राहकों से किए झूठे वादे, अब देना होगा हर्जाना! जानें मामला

तीनों कंपनियों पर कुल 33.5 मिलियन डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है

ख़ास बातें
  • Telstra, Optus और TGP पर कुल करीब 272 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा
  • Optus को अदालत ने ग्राहकों को 120 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया
  • इंटरनेट स्पीड को लेकर 2019 और 2020 में किए गए थे झूठे दावे
विज्ञापन
स्पीड के नाम पर झूठे वादे करने के लिए तीन प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई टेलीकॉम कंपनियों के ऊपर बड़ा फाइन लगाया गया है और साथ ही उन्हें अपने लगभग 120,000 यूजर्स को पैसे वापस करने के लिए कहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (ACCC) द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई के बाद, फेडरल कोर्ट ने Telstra, Optus और TGP पर संयुक्त रूप से 33.5 मिलियन डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

ऑस्ट्रेलिया बेस्ड 7 News की रिपोर्ट में बताया गया है कि Telstra, Optus और TGP द्वारा स्पीड को लेकर किए गए भ्रामक दावे 2019 और 2020 में किए गए थे। लेटेस्ट फैसले के बाद, तीनों कंपनियों ने प्रभावित ग्राहकों से संपर्क करना और उन्हें पैसे वापस करना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ACCC का कहना है कि Optus को अदालत ने "उन प्रभावित ग्राहकों से फिर से संपर्क करने का आदेश दिया है, जिन्होंने पिछले संपर्क का जवाब नहीं दिया था या उन्हें रिफंड नहीं मिला है।" इन ग्राहकों को 120 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया है।

7 News की एक पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि Telstra ने पिछले साल ही अपने ग्राहकों को 11 मिलियन डॉलर (करीब 89 करोड़ रुपये) का भुगतान करना शुरू कर दिया था, जबकि Optus और TGP ने इस साल ग्राहकों को 6.5 मिलियन डॉलर (करीब 48.6 करोड़ रुपये) वापस करने पर सहमति जताई है।

रिपोर्ट कहती है कि कंज्यूमर की शिकायतों को सुलझाने वाले संगठनों ने तर्क दिया कि कंपनियां अपने 50Mbps या 100Mbps फाइबर-टू-द-नोड (FTTN) प्लान में दावा की गई इंटरनेट स्पीड देने में विफल रहीं।

ग्राहकों को रिफंड करने के अलावा, टेल्स्ट्रा जुर्माने में $15 मिलियन का भुगतान करेगी, जबकि ऑप्टस $13.5 मिलियन का भुगतान करने के लिए सहमत हो गई है और TPG शुक्रवार को जस्टिस मार्क मोशिंस्की द्वारा अनुमोदित व्यवस्था में $5 मिलियन का भुगतान करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Telecom companies, Internet Speed, Low Internet Speed
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »