स्‍मार्टफोन के बाद OnePlus, Oppo, Poco, Realme और Vivo की नजर भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर

कुछ एप्लिकेशन स्वीकृत हो गई हैं, जबकि कुछ का विरोध हो सकता है। हालांकि ऐसे कयास हैं कि जिन कंपनियों के आवेदन का विरोध हो रहा है, वो फिर से ट्रेडमार्क के लिए आवेदन करने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 15:07 IST
ख़ास बातें
  • एक टिप्‍सर ने दावा करते हुए यह जानकारी शेयर की है
  • वनप्लस ने वनप्‍लस लाइफ शब्द के लिए ट्रेडमार्क दायर किया है
  • Realme द्वरा दायर किया गया ट्रेडमार्क, Realme TechLife और TL डिवाइस है।

Xiaomi का कहना है कि कंपनी 2024 की पहली छमाही तक अपनी कारों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेगी

देश के स्‍मार्टफोन मार्केट में आने और छाने के बाद अब वनप्लस, ओपो, पोको, रियलमी और वीवो की नजर भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के मार्केट पर है। इन कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधि‍त ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। एक टिप्‍सर ने इससे संबंधित जानकारी साझा की है। टिप्‍सर ने ट्रेडमा्र्क एप्लिकेशन के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। 

इन्‍हें देखने से पता चलता है क‍ि कुछ एप्लिकेशन स्वीकृत हो गई हैं, जबकि कुछ का विरोध हो सकता है। हालांकि ऐसे कयास हैं कि जिन कंपनियों के आवेदन का विरोध हो रहा है, वो फिर से ट्रेडमार्क के लिए आवेदन करने की कोशिश करेंगी। खास बात यह है कि बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स की ये सभी सहायक कंपनियां, जिन्‍होंने आवेदन दिया है, उनकी ऐप्लिकेशन इलेक्ट्रिक वाहनों की कैटिगरी में नहीं है। 

टिप्सटर देबयान रॉय ने बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स की सहायक कंपनियों- वनप्लस, ओपो, रियलमी, वीवो और पोको द्वारा दायर ट्रेडमार्क आवेदनों को साझा किया है। ट्रेडमार्क एप्लिकेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हैं, जिन्हें ये दिग्गज विकसित कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर ट्रेडमार्क का विरोध किया गया है, सिर्फ रियलमी के ट्रेडमार्क को ही रजिस्‍टर किया गया है।

देबयान रॉय ने जिन ट्रेडमार्क को शेयर किया है, वो ड्राइवरलैस कारों (ऑटोनॉमस कारों), बोट्स, सेल्‍फ- बैलेंसिंग स्कूटर और बोर्ड, रिमोट कंट्रोल वीकल्‍स, ट्रॉली, टायर, स‍िविलियंस ड्रोन से संबंधित हैं।  चीनी टेक दिग्गजों द्वारा ये ट्रेडमार्क इस साल की शुरुआत में दायर किए गए थे और इन्‍हें क्‍लास 12 के तहत दायर किया गया है।
Advertisement
 
दायर की गईं ऐप्लिकेशंस की बात करें, तो वनप्लस ने वनप्‍लस लाइफ शब्द के लिए ट्रेडमार्क दायर किया है। Realme द्वारा दायर किया गया ट्रेडमार्क, Realme TechLife और TL डिवाइस है।
यह सब ऐसे समय में हुआ है, जब चीनी निर्माता ईवी उद्योग में अपने डिवेलपमेंट को बढ़ा रहे हैं। हाल ही में, चीनी ईवी निर्माता एक्सपेंग ने अपने उड़ने वाले वाहनों का प्रदर्शन किया जिन्हें सार्वजनिक सड़कों पर भी चलाया जा सकता है। वहीं, Xpeng की सहायक HT Aero द्वारा विकसित की गई फ्लाइंग कार का 2024 में अनावरण किया जाएगा। कंपनी ने कई सुरक्षा उपायों के साथ फ्लाइंग कार को लैस करने का भी वादा किया है।
Advertisement

पिछले महीने ही  Xiaomi के सीईओ लेई जून ने कहा था कि कंपनी 2024 की पहली छमाही तक अपनी कारों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर देगी। चीनी निर्माताओं की इस तैयारी को देखकर माना जा रहा है कि देश के इलेक्ट्रिक वीकल्‍स मार्केट में आने वाले वक्‍त में अच्‍छी प्रतियोगिता देखने को मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , realme, vivo, oppo, oneplus, ev, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.