• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पेट्रोल से 5 गुना कम खर्च में चलेगा यह Made in India इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, 25 अगस्त को होगा लॉन्च

पेट्रोल से 5 गुना कम खर्च में चलेगा यह Made in India इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 25 अगस्त को होगा लॉन्च

eBikeGo ने घोषणा की है कि 25 अगस्त को कंपनी भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा।

पेट्रोल से 5 गुना कम खर्च में चलेगा यह Made in India इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 25 अगस्त को होगा लॉन्च

eBikeGo का दावा है कि यह अब तक का सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन होगा

ख़ास बातें
  • eBikeGo 25 अगस्त को लॉन्च करेगी अपना नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर
  • पेट्रोल की तुलना में बेहद कम खर्च कराएगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • कंपनी का दावा है कि यह भारत में अब तक का सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन होगा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को रेंट के आधार पर प्रदान करने की सर्विस देने वाली भारतीय कंपनी eBikeGo बुधवार, 25 अगस्त को अपना नया 'Rugged' इलेक्ट्रिक स्कूटर/बाइक लॉन्च करने वाली है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय बाजार में अब तक का सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन होगा। हालांकि डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। यह जरूर बताया गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर/बाइक (Electric Scooter/Bike) पूरी तरह से भारत में निर्मित होगा, यानी Made in India होगा। ICAT की मंजूरी मिलने के बाद, eBikeGo का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) केंद्र सरकार की Fame II सब्सिडी पॉलिसी के योग्य भी होगा। 

eBikeGo ने घोषणा की है कि 25 अगस्त को कंपनी भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा। कंपनी का कहना है कि इसे eBikeGo की मालिकाना IoT तकनीक EBGmatics द्वारा एकत्र किए गए लाखों डेटा पॉइन्ट्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। 

कंपनी के संस्थापक और सीईओ इरफान खान ने कहा, (अनुवादित) "हमने एक मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए तकरीबन तीन साल का इंतजार किया और इसके बाद हमने इस दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया। हम चाहते हैं कि ऐसी किफायती इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण किया जाए जिसे आम लोगों द्वारा आसानी से अपनाया जा सके।"

eBikeGo एक खास स्मार्टफोन ऐप भी बनाएगी, जिसके जरिए यूजर इस इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा की जाने वाली बिजली की खपत पर भी नज़र रख सकते हैं। eBikeGo ने दावा किया है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में करीब 20-50 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। यह पेट्रोल से चलने वाले वाहन की तुलना में तकरीबन पांच गुना सस्ता होगा।

चार्जिंग की टेंशन खत्म करने के लिए eBikeGo देश के पांच शहरों में 3,000 IoT सक्षम पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। ये चार्जिंग स्टेशन दोपहिया और तिपहिया दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने में सक्षम होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »