भारत में एक मोबाइल यूजर प्रति महीने इस्तेमाल कर रहा है 19.5GB डेटा

Nokia की MBiT रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल डेटा ट्रैफिक पिछले पांच वर्षों में 3.2 गुना बढ़ गया है, जो प्रति माह 14 एक्साबाइट्स तक पहुंच गया है।

भारत में एक मोबाइल यूजर प्रति महीने इस्तेमाल कर रहा है 19.5GB डेटा
ख़ास बातें
  • भारत में मोबाइल डेटा ट्रैफिक पिछले पांच वर्षों में 3.2 गुना बढ़ गया है
  • 2018 में मोबाइल डेटा ट्रैफिक 4.5 एक्साबाइट्स था
  • 2022 में यह 14.4 एक्साबाइट्स हो गया
विज्ञापन
भारत में औसत मोबाइल डेटा खपत प्रति यूजर प्रति माह 19.5GB तक पहुंच गई है। Nokia द्वारा जारी वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स से पता चला है कि 2022 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर डेटा यूसेज में 13.6% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है भारत की डिजिटल इकोनॉमी 2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर (8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) होगी, जिसमें 5G का मुख्य रोल होगा।

Nokia की MBiT रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल डेटा ट्रैफिक पिछले पांच वर्षों में 3.2 गुना बढ़ गया है, जो प्रति माह 14 एक्साबाइट्स तक पहुंच गया है। जहां एक ओर, 2018 में मोबाइल डेटा ट्रैफिक 4.5 एक्साबाइट्स था, वहीं, 2022 में यह 14.4 एक्साबाइट्स हो गया। इसमें यह भी बताया गया है कि नए 5G संचालित एप्लिकेशन और सर्विस के साथ डेटा की खपत आने वाले समय में और अधिक बढ़ेगी। 

वहीं, रिपोर्ट आगे बताती है कि प्रति यूजर प्रति माह औसत डेटा खपत 2 गुना की बढ़ोतरी के साथ 19.5GB पर पहुंच गई है। इसके अलावा, जैसे-जैसे 5G पूरे देश में फैल रहा है, 4G और 5G डेटा संयुक्त रूप से देश में कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक का लगभग 100% हो गया है।

MBiT रिपोर्ट यह भी कहती है कि 5G की बदौलत भारत में मोबाइल डेटा 2024 तक दोगुने से अधिक बढ़ जाएगा। अनुमान है कि भारत ने 2022 में 70 मिलियन (7 करोड़) से अधिक 5G डिवाइस का शिपमेंट देखा है, जो बाजार में 5G के लिए एक मजबूत ट्रैक्शन का संकेत देता है।

इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में 4G डेटा ट्रैफिक में 6.5 गुना बढ़ोतरी हुई, जबकि MBB ग्राहकों की संख्या 2.2 गुना बढ़ी। निजी वायरलेस नेटवर्क में देश का निवेश 2027 तक लगभग 250 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

रिपोर्ट कहती है कि भारत 2025 तक $1 ट्रिलियन डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और 5G एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G, Data Consumption
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »