• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola की सर्विस ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड में होगी बंद, भारत के बिजनेस पर होगा फोकस

Ola की सर्विस ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड में होगी बंद, भारत के बिजनेस पर होगा फोकस

जापान के Softbank के इनवेस्टमेंट वाली इस कंपनी को देश में एक्सपैंशन के काफी अवसर दिख रहे हैं

Ola की सर्विस ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड में होगी बंद, भारत के बिजनेस पर होगा फोकस

कंपनी ने लगभग छह वर्ष पहले इन देशों में बिजनेस शुरू किया था

ख़ास बातें
  • जापान के Softbank का इस कंपनी में इनवेस्टमेंट है
  • कंपनी को देश में एक्सपैंशन के काफी अवसर दिख रहे हैं
  • वित्त वर्ष 2023 में ओला का नेट लॉस घटकर लगभग 772.25 करोड़ रुपये का था
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में अपनी सर्विसेज बंद करने का फैसला किया है। Ola की प्रमोटर ANI Technologies ने बताया कि वह भारत के बिजनेस पर फोकस करना जारी रखेगी। जापान के Softbank के इनवेस्टमेंट वाली इस कंपनी को देश में एक्सपैंशन के काफी अवसर दिख रहे हैं। 

Ola Mobility के प्रवक्ता ने बताया, "हमारा राइड सर्विसेज का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। देश में इस सेगमेंट में हम पहले स्थान पर हैं। मोबिलिटी का आने वाला दौर इलेक्ट्रिक है। देश में एक्सपैंशन के काफी अवसर हैं। हमने अपनी प्राथमिकताओं का दोबारा आकलन किया है और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में अपने राइड सर्विसेज बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है।" कंपनी ने लगभग छह वर्ष पहले इन देशों में बिजनेस शुरू किया था। फाइनेंशियल ईयर 2023 में ANI Technologies का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस घटकर लगभग 772.25 करोड़ रुपये का था। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 1,522.33 करोड़ रुपये का था। 

फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 48 प्रतिशत बढ़कर 2,481.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 1,679.54 करोड़ रुपये का था। ओला की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर यूनिट Ola Electric ने मार्च में 53,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। पिछले वित्त वर्ष में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 115 प्रतिशत बढ़कर 3,28,785 यूनिट्स की रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में इसने 1,52,741 यूनिट्स बेची थी। 

कंपनी ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट 30 प्रतिशत बढ़ा है। ओला इलेक्ट्रिक का इस मार्केट में पहला स्थान है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 1,19,310 यूनिट्स बेची हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री की जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी की पूरी कैपेसिटी पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »