Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को इन पेट्रोल पंप पर फ्री में करें चार्ज

हाइपरचार्जर के जरिए Ola Electric Scooters को मात्र 18 मिनट में 75 KM की दूरी तय करने लायक चार्ज किया जा सकता है।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को इन पेट्रोल पंप पर फ्री में करें चार्ज

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Ola Electric ने कई शहरों के BPCL पेट्रोल पंप्स पर लगाएं हाइपरचार्जर
  • जून 2022 के अंत तक फ्री में चार्ज कर सकते हैं Ola S1 और S1 Pro स्कूटर्स
  • स्कूटर्स को 18 मिनट में 75 KM की दूरी तय करने लायक चार्ज किया जा सकता है
विज्ञापन
Ola Electric ने इस साल 15 अगस्त को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च कर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में क्रांति की शुरुआत की ओर इशारा कर दिया था। कंपनी द्वारा जारी किए गए बुकिंग के आंकड़े से यह भी साफ हो गया था कि Ola S1 और S1 Pro को जनता का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही कंपनी ने भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का वादा भी किया था, और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने इसकी शुरुआत कर दी है। Ola Electric ने अब Bharat Petroleum के पेट्रोल पंप्स पर अपने हाइपरचार्जर (Hypercharger) स्टेशन स्थापित करने शुरू कर दिए हैं।

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए भारत के कई शहरों में मौजूद Bharat Petroleum के पेट्रोल पंप्स पर हाइपरचार्जर लगाए जाने की घोषणा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "हाइपरचार्जर रोल आउट सभी शहरों में शुरू हो गया है। प्रमुख BPCL [पेट्रोल] पंप्स के साथ-साथ आवासीय परिसरों में भी।" इसके अलावा, भाविश अग्रवाल ने जानकारी दी है कि कंपनी अगले साल के अंत तक 4000 से ज्यादा स्टेशन स्थापित करेगी।
 

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया है कि देशभर के कई BPCL पेट्रोल पंप्स पर लगे इन हाइपरचार्जर के जरिए लोग अपने Ola S1 व S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मुफ्त में चार्ज कर सकते हैं। फ्री चार्ज की अवधी छह महीनों के लिए है। अग्रवाल लिखते हैं "हम [हाइपरचार्जर को] पूरे भारत में स्थापित कर रहे हैं और इन्हें 6-8 हफ्तों में चालू कर देंगे। ये सभी ग्राहकों के लिए जून 2022 के अंत तक उपयोग के लिए मुफ्त रहेंगे।" 

ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी देश के 400 शहरों में Hypercharger का नेटवर्क बनाने पर काम कर रही है। इस तरह के 1 लाख चार्जर इंस्टॉल करने की योजना बनाई गई है। हाइपरचार्जर के जरिए Ola Electric Scooters को मात्र 18 मिनट में 75 KM की दूरी तय करने लायक चार्ज किया जा सकता है। निश्चित तौर पर कंपनी का यह कदम आने वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदारों की संख्या को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »