• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 150 km रेंज वाली Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, 999 रुपये में होगी बुक

150 km रेंज वाली Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, 999 रुपये में होगी बुक

Oben Rorr को भारत में 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में भारत सरकार की FAME-II सब्सिडी शामिल है।

150 km रेंज वाली Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, 999 रुपये में होगी बुक

Oben Rorr को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • Oben Rorr को 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है
  • केंद्र और राज्यों की सब्सिडी के बाद 99,999 रुपये हो जाती है शुरुआथी कीमत
  • Eco, City और Havoc नाम के तीन राइडिंग मोड के साथ आती है बाइक
विज्ञापन
Oben Electric ने भारत में Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric motorcycle) को लॉन्च किया है, जो 100 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और सिंगल चार्ज में 150 km तक की रेंज देने में सक्षम है। इस बाइक की टक्कर भारत में मौजूदा Revolt RV400 और Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से होगी। अच्छी बात यह है कि Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक केंद्र सरकार की FAME-II सब्सिडी और राज्य सरकारों की सब्सिडी का भी हिस्सा है, जिससे इस बाइक की कीमत काफी कम हो जाती है।

Oben Rorr को भारत में 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में भारत सरकार की FAME-II सब्सिडी शामिल है। इतना ही नहीं, राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी को मिलाने के बाद ग्राहक इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कम से कम 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर खरीद सकते हैं। ग्राहक इस ई-बाइक को 18 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये में बुक करा सकेंगे।

Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक स्थाई मैग्नेटिक मोटर मिलती है, जो 10kW का पीक आउटपुट निकालने में सक्षम है। इसका पीक टॉर्क 62Nm है। इसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इन सब की बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और कंपनी के दावा अनुसार, 3.0 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसमें 4.4kWh क्षमता का फिक्स बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह पैक 15A पावर सॉकेट की मदद से मात्र दो घंटे में शून्य से फुल चार्ज हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी का कहना है कि वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ग्राहक के घर पर 15A क्षमता का सॉकेट इंस्टॉल करेगी।

इलेक्ट्रिक बाइक Eco, City और Havoc नाम के तीन राइडिंग मोड के साथ आती है, जिनमें स्पीड क्रमश: 50km/h, 70km/h और 100km/h तक सीमित रहती है, लेकिन इसका रेंज में भी फर्क पड़ता है। तीनों मोड में क्रमश: 150km, 120km और 100km की रेंज मिलती है।

इसमें सभी जरूरी कनेक्टिड फीचर्स भी मिलते हैं। बाइक में Bluetooth कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसमें मोबाइल फोन पर खास ऐप के जरिए बाइक को कनेक्ट किया जा सकता है। Rorr इलेक्ट्रिक बाइक में 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं और फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »