बार-बार बैलेंस चेक करने की आदत? 1 अगस्त से UPI यूजर्स पर नया लिमिट सिस्टम

सबसे अहम बात यह है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2025 14:21 IST
ख़ास बातें
  • 1 अगस्त से UPI में बैलेंस चेक लिमिट 50 बार प्रति दिन तय की गई
  • ऑटोपे ट्रांजैक्शन सिर्फ नॉन-पीक टाइम में प्रोसेस होंगे
  • हर ट्रांजैक्शन के बाद मिलेगा बैलेंस अपडेट, बार-बार चेक की जरूरत नहीं

Photo Credit: Unsplash

UPI इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI सर्विसेज को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं जो 1 अगस्त 2025 से लागू होंगी। इन नियमों के तहत अब कुछ खास सर्विसेज़ पर लिमिट लगाई जाएगी ताकि सिस्टम पर ट्रैफिक का लोड कंट्रोल में रहे और पीक टाइम में नेटवर्क स्लो या फेल न हो। बदलाव खासतौर पर बैलेंस चेक और ऑटोपे ट्रांजैक्शन्स को लेकर हैं।

सबसे अहम बात यह है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएगा। इससे ज्यादा बार बैलेंस देखने की कोशिश करने पर सिस्टम रिस्पॉन्ड नहीं करेगा। NPCI का कहना है कि बड़ी संख्या में यूजर्स बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, जिससे सर्वर पर जरूरत से ज्यादा लोड बनता है। अब हर ट्रांजैक्शन के बाद यज़र को एक ऑटोमैटिक बैलेंस अपडेट भी मिलेगा, जिससे बार-बार चेक करने की जरूरत न पड़े।
Advertisement

इसके अलावा पीक टाइम, यानि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक, इन घंटों के दौरान बैलेंस चेक जैसी सर्विसेज आंशिक रूप से बंद रह सकती हैं या लिमिटेड एक्सेस में रहेंगी। इसी तरह UPI AutoPay फीचर्स, जैसे कि सब्सक्रिप्शन, EMI या SIP जैसी ऑटोमैटिक पेमेंट्स, अब सिर्फ नॉन-पीक टाइम में ही प्रोसेस होंगी।

NPCI का कहना है कि ये फैसले नेटवर्क की स्टेबिलिटी और स्मूद ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। पिछले कुछ महीनों में UPI पर ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़त हुई है, और इसी वजह से सिस्टम को अनावश्यक लोड से बचाना जरूरी हो गया है। अगर हर यूजर दिन में 100 बार बैलेंस चेक करे, तो इससे नेटवर्क की परफॉर्मेंस पर सीधा असर पड़ता है।
Advertisement

हालांकि ये लिमिट्स सिर्फ कुछ बेसिक सर्विसेज पर ही लागू होंगी। पैसे भेजने, रिसीव करने या QR कोड स्कैन कर पेमेंट करने जैसी सुविधा पहले की तरह ही काम करती रहेगी। लेकिन बैलेंस चेक, ऑटोपे जैसे सेकंडरी फीचर्स को थोड़ा रीडिज़ाइन किया जा रहा है ताकि UPI नेटवर्क को ज़्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनाया जा सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, NPCI, UPI New Rules
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.