"1 महीने में पैसे डबल!"... ऑनलाइन फ्रॉड में इस तरह Rs 51 लाख ठग ले गए स्कैमर्स

आरती सिंह नाम की महिला ने बताया कि ग्रुप के मेंटर हरी सिंह ने किसी जरूरतमंद की मदद के लिए अमेजन गिफ्ट वाउचर खरीदे हैं। जब रानी ने इनमें से एक 1,000 रुपये का वाउचर रिडीम किया, तो उनके अकाउंट में असल में पैसे आ गए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 17:45 IST
ख़ास बातें
  • ग्रेटर नोएडा की एक महिला 51.50 लाख रुपये की ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई
  • स्टॉक ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया
  • महिला को अमेजन गिफ्ट वाउचर देकर भरोसे में लिया गया

Photo Credit: Pexels

ग्रेटर नोएडा की एक महिला 51.50 लाख रुपये की ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई। स्कैमर्स ने उन्हें स्टॉक ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया और एक फर्जी ऐप के जरिए दिखाया कि उनका निवेश तेजी से बढ़ रहा है। शुरुआत में महिला को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उन्हें अमेजन गिफ्ट वाउचर देकर भरोसे में लिया गया। इसके बाद निवेश के लिए उकसाया गया और जब उन्होंने लाखों रुपये लगा दिए, तो ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। महिला ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 4.80 लाख रुपये की रकम फ्रीज की गई है। पुलिस अब बाकी पैसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में रानी को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उन्हें बड़े मुनाफे की कहानियां सुनाई गईं। इसी दौरान आरती सिंह नाम की महिला ने बताया कि ग्रुप के मेंटर हरी सिंह ने किसी जरूरतमंद की मदद के लिए अमेजन गिफ्ट वाउचर खरीदे हैं। जब रानी ने इनमें से एक 1,000 रुपये का वाउचर रिडीम किया, तो उनके अकाउंट में असल में पैसे आ गए।

इस इनाम के चलते कथित तौर पर रानी का भरोसा मजबूत हो गया, जिसके बाद स्कैमर्स ने कहा कि अगर वह स्टॉक ट्रेडिंग में पैसा लगाएंगी, तो एक महीने में तीन से पांच गुना रिटर्न मिलेगा। पहले 50,000 रुपये निवेश करने को कहा गया, जिसके बाद एक ऐप पर उन्हें उनके निवेश का आंकड़ा बढ़ता दिखाया गया।

रानी ने पुलिस को आगे बताया कि जब शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखा, तो रानी ने पति, सास और रिश्तेदारों से उधार लेकर लाखों रुपये इस स्कीम में झोंक दिए। लेकिन जब उन्होंने एक परिचित से और पैसा उधार लेने की कोशिश की, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जैसे ही उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, गैंग ने उनसे संपर्क बंद कर दिया।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि साइबर क्राइम पुलिस की डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव के मुताबिक, अब तक 4.80 लाख रुपये फ्रीज किए जा चुके हैं और बाकी रकम की रिकवरी के लिए जांच जारी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: online fraud, online scam, Scam, Investment Scam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.