• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • क्या है किल स्विच फीचर?, भारत सरकार लाने का कर रही विचार, ऑनलाइन स्कैम से करेगा तुरंत बचाव

क्या है किल स्विच फीचर?, भारत सरकार लाने का कर रही विचार, ऑनलाइन स्कैम से करेगा तुरंत बचाव

भारत में साइबर क्राइम और ऑनलाइन होने वाले वित्तीय फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

क्या है किल स्विच फीचर?, भारत सरकार लाने का कर रही विचार, ऑनलाइन स्कैम से करेगा तुरंत बचाव

Photo Credit: Unsplash/rupixen

ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • एक हाई लेवल कमेटी किल स्विच लाने पर विचार कर रही है।
  • डिजिटल अरेस्ट के खतरे की जांच के लिए एक हाई लेवल काम कर रही है।
  • भारत में ऑनलाइन होने वाले वित्तीय फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत में साइबर क्राइम और ऑनलाइन होने वाले वित्तीय फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आपके डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होने के चलते अक्सर फ्रॉड उन पर जबरन एक्सेस पाकर, आपके द्वारा गलती से किसी लिंक पर क्लिक करने पर या फिर आपके द्वारा दिए गए ओटीपी के जरिए बैंक अकाउंट और यूपीआई ट्रांजेक्शन में फ्रॉड करत हैं। सरकार इनकी रोकथाम के लिए लगातार कुछ न कुछ कदम उठा रही है, लेकिन पूरी तरह से इन ऑनलाइन फ्रॉड पर अब तक लगाम नहीं लग पाई है, क्योंकि कई स्कैम भारत से बाहर से भी होते हैं। अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत सरकार बैंकिंग और यूपीआई ऐप्स में एक किल स्विच फीचर लाने पर विचार कर रही है जो कि फ्रॉड होने की संभावना पर तुरंत सभी पेमेंट को ब्लॉक करने की अनुमति प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि किल स्विच क्या है जो कि लोगों के साथ फ्रॉड होने पर तुरंत मदद कर सकता है।

इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा डिजिटल अरेस्ट के खतरे की जांच के लिए गठित एक हाई लेवल कमेटी किल स्विच लाने पर विचार कर रही है, जो डिजिटल स्कैम होने की संभावना पर यूजर्स को अपने अकाउंट से सभी वित्तीय ट्रांजेक्शन को तुरंत ब्लॉक करने की अनुमति देगा। ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं और लोगों को रोजाना लाखों से करोड़ों रुपये तक का चूना लग रहा है। ऐसे में सरकार अब लोगों को उसी समय खुद को बचाने में मदद करने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है और उसके बाद अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

क्या है किल स्विच

भारत सरकार द्वारा बैंक ऐप्स और यूपीआई ऐप्स में प्रस्तावित किल स्विच एक इमरजेंसी ऑप्शन के तौर पर काम करेगा। अगर किसी को लगता है कि वह किसी स्कैम में फंस रहा है तो वह इस बटन को प्रेस करके अपने अकाउंट से होने वाले सभी ट्रांजेक्शन को तुरंत रोक सकता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो यह आपके पैसे के लिए एक इमरजेंसी बटन की तरह काम करता है। जब यह एक्टिव हो जाता है तो सभी ट्रांजेक्शन पर रोक लग जाती है, जिससे यूजर्स को आगे क्या करना है यह सोचने और विचार करने का समय मिल जाता है। ऐसे में यूजर्स ज्यादा नुकसान होने से पहले अपने बैंक या साइबर क्राइम हेल्पलाइन से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Online Scam, Online Fraud, Cyber Crime, Tech News
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »