• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • द्रौपदी चीरहरण वाले विज्ञापन पर फंसी मिंत्रा, थर्ड पार्टी कंपनी पर फोड़ा ठीकरा

द्रौपदी चीरहरण वाले विज्ञापन पर फंसी मिंत्रा, थर्ड-पार्टी कंपनी पर फोड़ा ठीकरा

द्रौपदी चीरहरण वाले विज्ञापन पर फंसी मिंत्रा, थर्ड-पार्टी कंपनी पर फोड़ा ठीकरा
विज्ञापन
फैशन ई-रिटेल कंपनी मिंत्रा विवादों में फंस गई है। और इसकी वजह है सोशल मीडिया पर जनमाष्टमी के दिन सामने आया एक विज्ञापन। इस विज्ञापन के विरोध में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मिंत्रा की जमकर खिचाई हो रही है। इसी वजह से शुक्रवार सुबह #BoycottMyntra ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। मज़ेदार बात यह है कि विज्ञापन को लेकर मचे बवाल के बीच मिंत्रा ने कहा कि यह विज्ञापन उन्होंने जारी नहीं किया है।

एनडीटीवी को दिए गए बयान में मिंत्रा ने कहा, "इस विज्ञापन को दूसरी कंपनी द्वारा (स्क्रॉल ड्रॉल) द्वारा बनाया गया है। और उन्हीं के द्वारा सार्वजनिक भी किया गया है। इसके लिए हमसे मंजूरी भी नहीं ली गई। उन्होंने उस विज्ञापन को हटा लिया है और इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है। मिंत्रा कहीं से भी इस विज्ञापन का समर्थन नहीं करती। हम उस कंपनी के खिलाफ हमारा ब्रांड इस्तेमाल करने के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

जानकारी मिली है कि इस विज्ञापन को फरवरी में ही बनाया गया था और गुरुवार को जन्माष्टमी के मौके पर सार्वजनिक किया गया। डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी ने विज्ञापन में द्रौपदी के चीर-हरण वाले प्रसंग पर चुटकी ली है। एजेंसी ने पुष्टि की है कि इसके लिए मिंत्रा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली स्थित कंपनी स्क्रॉल ड्रॉल मिंत्रा के लिए डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन आर्ट वर्क की जिम्मेदारी संभालती है। और उसने बिना इजाज़त ही इस विज्ञापन को सार्वजनिक कर दिया था।

याद रहे कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 2014 में मिंत्रा को 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Myntra, Scroll Droll
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »