• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 30 KM चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 30 KM चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

TI Cycles के ब्रांड Montra ने 13 अगस्त को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक साइकिल City Unplugged को लॉन्च किया।

सिंगल चार्ज में 30 KM चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Montra इलेक्ट्रिक साइकल की भारत में कीमत 27,279 रुपये है

ख़ास बातें
  • Montra ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक साइकिल City Unplugged भारत में लॉन्च की
  • सिंगल चार्ज में अधिकतम 30 किलोमीटर चल सकती है नई ई-बाइक
  • भारत में 27,279 रुपये है कीमत
विज्ञापन
भारतीय कंपनी TI Cycles के हाई परफॉर्मेंस साइकिल ब्रांड Montra ने पिछले हफ्ते देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक (इलेक्ट्रिक साइकिल) Montra City Unplugged लॉन्च की। ई-बाइक होने के नाते यह आपको पैडल की सुविधा के साथ-साथ थ्रॉटल फीचर भी देती है, जिसके साथ आप अपने छोटे कम्यूट को आरामदायक और पारंपरिक साइकिल की तुलना में तेज़ बना सकते हैं। Montra City Unplugged e-Bike को पैडल से हैंडल को जोड़ने वाले फ्रेम के अंदर फिट किया गया है। यह बैटरी पैक थ्रॉटल के जरिए इस इलेक्ट्रिक साइकिल को सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर तक दौड़ा सकता है। पैडल असिस्टम के जरिए रेंज 30 किलोमीटर हो जाती है।

TI Cycles के ब्रांड Montra ने 13 अगस्त को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक साइकिल City Unplugged को लॉन्च किया। इसकी भारत में कीमत 27,279 रुपये रखी गई है, जो मार्केट में ज्यादातर प्रतियोगियों से कम है। मॉन्ट्रा सिटी अनप्लग्ड ई-बाइक को लाइट वेट अलॉय फ्रेम पर बनाया गया है, जिससे इसका वज़न कम है और इसे चलाना आसान हो जाता है। डुअल-मोड का इस्तेमाल कर ई-बाइक को मैनुअल और इलेक्ट्रिक मोड के बीच स्विच किया जा सकता है। अच्छी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने इसमें इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग सिस्टम को चुना है।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 36V-250W BLDC मोटर का इस्तेमाल किया है। पावर को अपने हिसाब से सेट करने के लिए कंपनी ने साइकिल में तीन पैडल असिस्ट मोड दिए हैं, जिनमें ईको, क्रूज़ और स्पोर्ट शामिल हैं। जैसा कि हमने बताया, पैडल असिस्ट के जरिए रेंज 30 किलोमीटर तक मिलती है, लेकिन थ्रॉटल के साथ रेंज घट कर 25 किलोमीटर हो जाती है।

इसमें 5.8Ah 36V लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसे 36V/2A चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के दावे अनुसार, Montra City Unplugged इलेक्ट्रिक साइकिल में मौजूद इस बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। साइकिल को ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसे ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। नजदीकी रिटेल आउटलेट की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपने शहर को जांच सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  2. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  3. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  4. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  5. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
  6. Google Finance ऐप पेश, अब मार्केट एक्सपर्ट नहीं AI टूल बताएगा शेयर मार्केट की हलचल, बदल जाएगा निवेश का तरीका
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ
  8. गेमर्स को बड़ा झटका! Xbox के बढ़े दाम, 1 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें
  9. Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
  10. Spotify Premium का मजा Vi यूजर्स को मिल रहा फ्री, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »