इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए सुबह, दिन और शाम में चुकानी होगी अलग-अलग कीमतें

चार्जिंग टैरिफ पूरी तरह से डिमांड और सप्लाई के ऊपर निर्भर होगा। पीक टाइम में बिजली की दरें सबसे ज्यादा रखी जाएगी और पीक हॉवर ज्यादातर शाम के समय को माना जाता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2021 14:39 IST
ख़ास बातें
  • उर्जा मंत्रालय ने अपने ड्राफ्ट में नए प्रावधान जारी किए हैं
  • सुबह, दिन और शाम के हिसाब से लोगों के चुकाने पड़ सकती हैं अलग कीमतें
  • पब्लिक और प्राइवेट एग्रीगेटर्स डिमांड और सप्लाई के हिसाब से रखेंगे रेट

भारत में पिछले कुछ महीनों से इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल में उछाल देखने को मिला है

इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) चार्जिंग के लिए सरकार ने चार्जिंग स्टेशन का नया टैरिफ मॉडल पेश किया है। नया मॉडल एक समान नहीं है, बल्कि इसे समय के हिसाब से बांटा गया है। यदि आप भी नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of Power) ने चार्जिंग स्टेशन के टैरिफ मॉडल के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है। नए मॉडल में आपको चार्जिंग के लिए सुबह, दोपहर और शाम में अलग-अलग कीमत चुकानी होगी। इसके हिसाब से सबसे ज्यादा कीमत शाम के समय में होगी।

सोमवार को उर्जा मंत्रालय (Ministry of Power) ने सभी राज्यों और SERC (स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) के लिए प्रैस ड्राफ्ट के जरिए चार्जिंग स्टेशन के लिए नए टैरिफ मॉडल से संबंधित कुछ नए प्रावधान जारी किए। नए ड्राफ्ट के अनुसार, चार्जिंग स्टेशन पर वसूला जाने वाला टैरिफ पूरे दिन एक समान नहीं होगा, बल्कि इसे समय के अनुसार बांटा जाएगा।
Advertisement

Moneycontrol की रिपोर्ट में बताया गया है कि चार्जिंग टैरिफ पूरी तरह से डिमांड और सप्लाई के ऊपर निर्भर होगा। पीक टाइम में बिजली की दरें सबसे ज्यादा रखी जाएगी और पीक हॉवर ज्यादातर शाम के समय को माना जाता है। ऐसा हो सकता है कि सुबह या दिन के समय टैरिफ कम हो। यदि ऐसा होता है, तो आपको इस दौरान अपनी गाड़ी को चार्ज करना सबसे सस्ता पड़ेगा।

रिपोर्ट कहती है कि पब्लिक और निजी चार्जिंग स्टेशन के लिए दरें अलग-अलग होंगी। रेगुलेटर दरें डिमांड और सप्लाई के हिसाब से खुद तय करेंगे। इसके अलावा एग्रीगेटर ओपन मार्केट से रिन्यूएबल एनर्जी को भी खरीद पाएंगे। हालांकि, यह अभी से लागू नहीं होगा। रिपोर्ट कहती है कि इस प्रस्ताव पर अभी मंत्रालय ने सभी स्टेकहोल्डर की राय मांगी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.