माइक्रोसॉफ्ट का भारत के 5 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का इरादा

माइक्रोसॉफ्ट का भारत के 5 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का इरादा
विज्ञापन
भारत के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में भागीदारी बनने की मंशा जताते हुए माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कहा है कि उनकी कंपनी कम लागत वाली ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी भारत के पांच लाख गांवों तक पहुंचाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट चीजें बनाना चाहती है और चीजें करवाना चाहती है। अपने संबोधन में नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की योजना भारत सरकार के साथ भागीदारी के जरिये कम लागत का ब्रॉडबैंड संपर्क भारत के पांच लाख गांवों तक पहुंचाना है।

भारतीय अमेरिकी मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि कम लागत के ब्रॉडबैंड संपर्क और क्लाउड कंप्यूटिंग इंटेलिजेंस के जरिए सरकारों और सभी आकार के कारोबार में सृजनात्मकता, दक्षता और उत्पादकता को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे समूचे भारत को अधिक उचित मूल्य पर उत्पाद और सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

उन्होंने कहा कि इससे भारत में अधिक मुनासिब दर पर सामान और सेवाएं उपलब्ध हो सकती है और सभी भारतीयों के लिए अवसर बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भारत के डटा सेंटरों से अपनी ‘क्लाउड सेवा’ उपलब्ध कराये जाने की घोषणा करेगी। उन्होंने इसे ‘एक बड़ी उपलब्धि बताया।’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »