माइक्रोसॉफ्ट ने टाटा क्लिक पर ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 13 जून 2016 17:35 IST
प्रख्यात सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को टाटा समूह के ई-कॉमर्स पोर्टल 'टाटा क्लिक' पर अपने ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के भारतीय कारोबार के लिए महाप्रबंधक (उपभोक्ता चैनल समूह) प्रियदर्शी महापात्र ने कहा, "हम अपने आधिकारिक माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के जरिये अपनी ऑनलाइन उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को हमारे उत्पाद खरीदने में आसानी हो।"

माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन स्टोर अपने उत्पादों की बिक्री के लिए टाटा क्लिक के 'फिजिटल' मॉडल का उपयोग करेगी, जिसमें फिजिकल और डिजिटल दुनिया के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।
Advertisement

इसके जरिये उपभोक्ता 'क्लिक ऑनलाइन एंड पिक अप एट स्टोर', 'रिटर्न टू स्टोर' और 'शिप फ्रॉम स्टोर' जैसे विकल्पों का उपयोग करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के उत्पाद खरीद सकेंगे।

टाटा क्लिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष पांडे ने कहा, "टाटा क्लिक देश में फिजिटल क्रांति लाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है और स्टोर में जाकर खरीदारी करने के लाभ तथा ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा के मिश्रण के जरिये ग्राहकों के अनुभव में वृद्धि कर रही है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , microsoft, tata cliq
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.